फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Congress will conduct a three-day roadshow in Support of Farmers

कृषि कानून: पंजाब कांग्रेस करेगी तीन दिवसीय रोड शो, राहुल गांधी होंगे शामिल

Wed, 30 Sep 2020 09:16 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 30 Sep 2020 09:16 PM IST
सार

  • 2 से 4 अक्तूबर तक होगा आयोजन, कई जनसभाओं को संबोधित करेंगे राहुल
  • पंजाब से होकर हरियाणा में जारी रहेगा रोड शो, दिल्ली में होगा समापन

विज्ञापन
Punjab Congress will conduct a three-day roadshow in Support of Farmers
कैप्टन अमरिंदर सिंह और राहुल गांधी (फाइल फोटो)

विस्तार

शिरोमणि अकाली दल के किसान मोर्चे के बाद अब कांग्रेस कृषि कानूनों के विरोध में रोड शो की तैयारी कर रही है। पार्टी के तीन दिवसीय रोड शो में राहुल गांधी शामिल होंगे और पंजाब में कई स्थानों पर होने वाली जनसभाओं में किसानों को संबोधित भी करेंगे। कांग्रेस का रोड शो दो अक्तूबर से शुरू होगा और चार अक्तूबर को हरियाणा की सीमा पर समाप्त होगा। इसके बाद हरियाणा कांग्रेस रोड शो जारी रखेगी, जो दिल्ली में जाकर समाप्त होगा।

विज्ञापन


कृषि कानूनों के विरोध को लेकर किसानों को साधने के लिए कांग्रेस पार्टी अब रोड शो की तैयारी में जुट गई है। यह पहली बार ही होगा कि राहुल गांधी तीन दिनों तक लगातार पंजाब में रहकर इस सियासी घटनाक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सहित पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत मिलकर इस रोड शो की तैयारी में लगे हुए हैं। 
विज्ञापन


रोड शो का पूरा मैप तैयार हो गया है। कांग्रेस के दोनों दिग्गज तैयारियों की रूपरेखा अपनी ही देखरेख में बना रहे हैं। हालांकि राहुल के रोड शो में शामिल होने की प्रदेश कांग्रेस पुष्टि नहीं कर रहे हैं लेकिन कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने इसके पूरे संकेत दे दिए हैं। रावत का कहना है कि राहुल गांधी कांग्रेस के नहीं देश के भी चेहरे हैं। किसानों को उनसे बहुत उम्मीदें हैं और वह उनकी समस्याओं से रूबरू होने पंजाब आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह होगा रोड शो का मैप

  • दो अक्तूबर: रोड शो बदनी कलां, निहाल सिंह वाला, मोगा से एक सार्वजनिक सभा के साथ शुरू होगा। एक अन्य सार्वजनिक सभा के साथ रायकोट, लुधियाना में समाप्त होगा।
  • तीन अक्तूबर: रोड शो धूरी, संगरूर से एक सार्वजनिक सभा के साथ शुरू होगा और पटियाला की समाना मंडी  में एक सार्वजनिक सभा के साथ समाप्त होगा।
  • चार अक्तूबर: रोड शो देवगढ़, पटियाला से एक सार्वजनिक सभा के साथ शुरू होगा और एक अन्य सार्वजनिक सभा के साथ हरियाणा सीमा पर समाप्त होगा। हरियाणा सीमा से रोड शो हरियाणा कांग्रेस द्वारा जारी रखा जाएगा और दिल्ली में संपन्न होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed