फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Congress to protest against inflation on April 7

हल्लाबोल: महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी पंजाब कांग्रेस, सात अप्रैल को राजभवन का करेगी घेराव

Sun, 03 Apr 2022 09:33 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 03 Apr 2022 09:33 PM IST
सार

पंजाब कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं को फरमान दिया गया है कि सात अप्रैल को सुबह 11 बजे से पहले कार्यकर्ता चंडीगढ़ के सेक्टर 15 स्थित पार्टी मुख्यालय में एकत्र होंगे। जहां से वह राजभवन की ओर कूच करेंगे।

विज्ञापन
Punjab Congress to protest against inflation on April 7
कांग्रेस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब कांग्रेस महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी। सात अप्रैल को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में चंडीगढ़ स्थित राजभवन का घेराव किया जाएगा। पंजाब कांग्रेस भवन से कांग्रेसी कार्यकर्ता राजभवन कूच करेंगे। प्रदेश नेतृत्व ने हर हलके से 100 कार्यकर्ताओं के पहुंचने का फरमान जारी किया गया है।

विज्ञापन


पेट्रो पदार्थों के साथ ही घरेलू गैस सिलिंडर के दाम में केंद्र द्वारा की गई बढ़ोतरी के खिलाफ पंजाब कांग्रेस ने आंदोलन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। हालांकि इससे पहले कांग्रेस के नेता सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों के जरिये बढ़ती महंगाई के खिलाफ बयान देते रहे हैं। पंजाब के नेताओं का कहना है कि अब बातें बहुत हो गईं, कुछ करने की बारी है। 
विज्ञापन


पार्टी अब अपना विरोध सड़कों पर उतरकर दर्ज कराएगी। पंजाब कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं को फरमान दिया गया है कि सात अप्रैल को सुबह 11 बजे से पहले कार्यकर्ता चंडीगढ़ के सेक्टर 15 स्थित पार्टी मुख्यालय में एकत्र होंगे। जहां से वह राजभवन की ओर कूच करेंगे। पार्टी के सभी हलका प्रभारियों से कहा गया है कि वह अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों से कम से कम 100 कार्यकर्ताओं को लेकर चंडीगढ़ पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बठिंडा: महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 
बढ़ती महंगाई को लेकर जिला कांग्रेस शहर ने रविवार को फायर ब्रिगेड चौक पर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस (शहर) के प्रधान अरुण वधावन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता फायर ब्रिग्रेड चौक में जुटे और धरना लगाकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। अरुण वधावन ने कहा कि महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी है।


पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है। केंद्र सरकार को असल में कारपोरेट घराने चला रहे हैं। जिला योजना बोर्ड के पूर्व चेयरमैन और सीनियर कांग्रेस नेता राजन गर्ग ने कहा कि महंगाई इस कदर बढ़ गई है कि खाने पीने वाली चीजें भी आम लोगों की पहुंच से दूर हो गई हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से लगातार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में विस्तार हो रहा है। अच्छे दिन के दावे करने वाली केंद्र सरकार के शासन में लोगों के सबसे बुरे दिन चल रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed