फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Congress State President Amrinder Singh Raja Warring announced to contest elections alone on all seat

Punjab News: राजा वड़िंग बोले- 13 की 13 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, आम आदमी पार्टी को रगड़ कर रख देंगे

Sun, 11 Feb 2024 05:55 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 11 Feb 2024 05:55 PM IST
सार

पंजाब में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन पर सहमति अभी नहीं बनी है। मगर अब दोनों ही दल खुलकर अकेले चुनाव लड़ने की बात करने लगे हैं। इसी महीने यह तस्वीर साफ हो जाएगी कि दोनों दलों में गठबंधन होगा या नहीं। दरअसल, आप फरवरी के आखिरी सप्ताह तक अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर देगी।  

विज्ञापन
Punjab Congress State President Amrinder Singh Raja Warring announced to contest elections alone on all seat
अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग। (फाइल फोटो) - फोटो : @RajaBrar_INC

विस्तार

पंजाब के समराला में कांग्रेस का पहला कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। रैली को पंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा। वड़िंग ने कहा कि आम आदमी पार्टी को रगड़ कर रख देंगे। 13 की 13 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। आज से पार्टी ने लोकसभा चुनाव की जंग की शुरुआत कर दी है। सभी सीटों पर भारी मतों से आम आदमी पार्टी को मात देंगे। उन्होंने कहा कि आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल जितनी मर्जी सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर दें लेकिन वह पीछे नहीं हटेंगे। 

विज्ञापन


उन्होंने भाजपा-अकाली दल गठबंधन की चर्चा पर दोनों दलों पर निशाना साधा। वड़िंग ने कहा कि अब अकाली दल किसानों के मुद्दों की बात क्यों नहीं कर रही हैं। अब बंदी सिखों की रिहाई और चंडीगढ़ का मुद्दा कहां चला गया। किसान आंदोलन में 700 किसानों ने जान गंवाई है। पंजाब के लोग इसे भूलेंगे नहीं। इससे साफ है कि समझौता हो गया है और इन दलों को जनता से कोई सरोकार नहीं है। इसी कारण आज से उन्होंने इनके खिलाफ लड़ाई की घोषणा कर दी है। आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए वड़िंग ने कहा कि साधु सिंह धर्मसोत, सुखपाल सिंह खैरा और भारत भूषण आशु को जेल में डाला गया है। आज हमारी लड़ाई लोकतंत्र और संविधान को बचाने की है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर सिद्धू ने किया खरगे का स्वागत

पंजाब में जहां एक तरफ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली चल रही थी तो वहीं दूसरी तरफ नवजोत सिंह सिद्धू सोशल मीडिया पर सक्रिय दिखे। सिद्धू ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर खरगे का स्वागत किया। लिखा कि वह महान गुरुओं की पवित्र भूमि पर उनका स्वागत करते हैं। कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता उनके मार्गदर्शन की आशा करता है और सबसे पुरानी पार्टी के सर्वोच्च कमांडर के रूप में उनकी इच्छा ही हमारी कमान होगी। इसके अलावा उन्होंने एक अन्य पोस्ट में पुराना वीडियो साझा किया और कार्यकर्ताओं को तवज्जो देने की बात दोहराई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed