फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Congress puts all rallies on hold till March 31

पंजाब में बढ़ी सख्ती : बिना मास्क मिले तो होगी कोरोना जांच, 31 मार्च तक राजनीतिक सभा नहीं करेगी कांग्रेस

Fri, 19 Mar 2021 05:54 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 19 Mar 2021 05:54 PM IST
विज्ञापन
Punjab Congress puts all rallies on hold till March 31
पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह। - फोटो : @capt_amarinder

पंजाब में कांग्रेस कोविड के बढ़ते मामलों के मद्देनजर आगामी 31 मार्च तक कोई राजनीतिक सभा नहीं करेगी। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को कोविड की स्थिति पर बुलाई एक समीक्षा बैठक के दौरान की। कैप्टन ने अन्य राजनीतिक दलों और उनके नेताओं से भी अपील की है कि वे अपनी सभाओं में लोगों की निर्धारित संख्या 50 फीसदी का पालन करें। बंद स्थानों में अधिकतम 100 लोग और खुले स्थानों में अधिकतम 200 लोगों की संख्या तय की गई है। 

विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में कोई राजनीतिक सभा नहीं होनी चाहिए। कैप्टन ने सख्त कदम उठाने पर जोर दिया और मास्क न पहनने वालों के खिलाफ कार्रवाई को कहा। कैप्टन ने पुलिस और स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिया है कि बिना मास्क घूमने वाले लोगों का आरटी-पीसीआर टेस्ट कराया जाए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने डीसी अमृतसर से शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) और दुर्गियाणा मंदिर के प्रबंधन से बात करने को कहा ताकि श्रद्धालुओं को मंदिरों के अंदर मास्क पहनने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। बता दें कि पंजाब में इस बार कोरोना के मामले गांवों में तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले साल संक्रमण गांवों के मुकाबले शहरों में ज्यादा था। इस पर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने संबंधित विभागों को गांवों में जागरुकता अभियान चलाने को कहा है। स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि अब शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना की लगभग समान स्थिति है। सिद्धू और मंत्री ओपी सोनी ने राजनीतिक और सामाजिक समारोहों पर प्रतिबंध लगाने का आह्वान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed