फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Congress protest in chandigarh

SYL पर चंडीगढ़ में हंगामा: पुलिस ने कांग्रेसियों पर की पानी की बौछार, हिरासत में लिया, नहीं पहुंच सके राजभवन

Mon, 09 Oct 2023 03:11 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 09 Oct 2023 03:11 PM IST
सार

कांग्रेस नेता एवं समर्थक राज्यपाल भवन का घेराव करने की तैयारी में थे, लेकिन चंडीगढ़ पुलिस ने उन्हें वहीं पर रोक दिया। इस दौरान पुलिस ने नेताओं पर पानी की बौछार मारकर खदेड़ा। इसके बाद पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा अमरिंदर सिंह वड़िंग समेत कई नेताओं को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
Punjab Congress protest in chandigarh
चंडीगढ़ में प्रदर्शन करते कांग्रेस नेता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सतलुज-यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर के मुद्दे पर पंजाब की राजनीति गरमा गई है। सोमवार को पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को मांग पत्र सौंपने जा रहे कांग्रेसी नेताओं को चंडीगढ़ पुलिस ने कांग्रेस भवन के बाहर ही बैरिकेड लगाकर घेरना चाहा लेकिन कांग्रेस नेताओं व समर्थकों ने बैरिकेड पर चढ़कर आगे बढ़ने की कोशिश की।

विज्ञापन


पुलिस ने उन्हें खदेड़ने के लिए पानी की बौछारें मारीं लेकिन वह पीछे नहीं हटे तो कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा समेत कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हालांकि कुछ समय बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन


नेताओं का कहना है कि पंजाब में नहर को लेकर न तो सर्वे होने देंगे और न ही पानी जाने देंगे। राज्यपाल इस मामले को खुद केंद्र सरकार के समक्ष उठाएं। एसवाईएल मामले को लेकर सोमवार सुबह से पूरे राज्य से कांग्रेस के नेता व समर्थक चंडीगढ़ के सेक्टर-15 स्थित कांग्रेस मुख्यालय में जुटना शुरू हो गए थे। वहीं, कांग्रेस कार्यकारिणी के सभी सदस्य और विधायक समय से पहुंच गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़ पुलिस ने पहले ही उन्हें कांग्रेस भवन के पास ही रोकने की रणनीति बना ली थी। इसके लिए थ्री लेयर बैरिकेडिंग से लेकर अन्य इंतजाम पूरे कर लिए थे। दोपहर में पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग समेत बड़े नेता व समर्थक जैसे ही आगे बढ़े पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया लेकिन वे बैरिकेड के ऊपर चढ़कर नारेबाजी करने लगे। इसके बाद जैसे ही आगे बढ़ने लगे तो पुलिस ने पानी की बौछारें मारकर उन्हें खदड़ने का प्रयास किया लेकिन इसके बावजूद कांग्रेस नेता नहीं हटे। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। इस दौरान सभी नेताओं का कहना था कि वह पंजाब का पानी किसी भी राज्य में नहीं जाने देंगे।

न तो सर्वे होने देंगे और न ही पानी जाने देंगे

विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि यह पंजाब का दुर्भाग्य है कि मुख्यमंत्री न तो शिक्षित हैं और न ही उनके पास प्रशासन को चलाने का अनुभव। मुख्यमंत्री 12वीं पास हैं। निजी रूप से भी मुख्यमंत्री में खासी खामियां हैं जिसके कारण वह पंजाब का नुकसान करवा सकते हैं। बाजवा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ तालमेल बैठा रखा है। इसी कारण सरकारी कोठी में हरियाणा के आप नेता अशोक तंवर पंजाब से पानी की मांग करते हैं। बाजवा ने कहा कि पंजाब में नहर को लेकर न तो सर्वे होने देंगे और न ही पानी जाने देंगे। अगर केंद्र सरकार पानी की मौजूदा स्थिति का सर्वे करवाना है तो वह करवा ले क्योंकि पंजाब के पास पानी नहीं है।

मुख्यमंत्री असल मुद्दों से भटका रहे ध्यान: वड़िंग

कांग्रेस के प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान बेहद शातिर हैं। उन्हें मुद्दों पर से ध्यान भटकाना आता है। मुद्दा तो यह है कि पंजाब के वकील ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि वह तो नहर बनाना चाहते हैं लेकिन विपक्ष और किसान संगठन नहीं बनने दे रहे हैं लेकिन मुख्यमंत्री ने विपक्ष को बहस की चुनौती देकर मुद्दे को भटकाने की कोशिश की। वड़िंग ने कहा कि हमेशा विपक्ष सत्ताधारी से जवाब मांगता है लेकिन मुख्यमंत्री विपक्ष से जवाब मांग रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed