फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab congress president Sunil Jakhar targets on Sukhbir Singh Badal and Aam Aadmi Party

पंजाब विधानसभा में पारित विधेयकों पर सुखबीर बादल की चुप्पी बड़ी साजिश : सुनील जाखड़

Thu, 22 Oct 2020 01:18 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 22 Oct 2020 01:18 PM IST
विज्ञापन
Punjab congress president Sunil Jakhar targets on Sukhbir Singh Badal and Aam Aadmi Party
सुखबीर सिंह बादल, सुनील जाखड़। - फोटो : अमर उजाला

पंजाब सरकार द्वारा केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब विधानसभा में पास किए गए विधेयकों पर शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल की चुप्पी पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान सुनील जाखड़ ने कहा है कि यह चुप्पी बड़ी सियासी साजिश का हिस्सा है। इसके पीछे भाजपा के साथ कोई सियासी साठगांठ प्रतीत होती है। भाजपा ने सदन से गैरहाजिर होकर पंजाब के लोगों से धोखा किया है।

विज्ञापन


बुधवार को पंजाब भवन में कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू, सांसद मुहम्मद सदीक, विधायक कुलजीत सिंह नागरा, मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के सलाहकार कैप्टन संदीप संधू और पंजाब यूथ कांग्रेस के प्रधान बरिंदर ढिल्लों की मौजूदगी में पत्रकारों को संबोधित करते हुए सुनील जाखड़ ने कहा कि कैप्टन ने पंजाब की किसानी को बचाने और देश के संघीय ढांचे को बनाए रखने के लिए पंजाब विधानसभा में विधेयक लाकर इतिहास रचा है और कांग्रेस के साथ-साथ दूसरे राज्यों की गैर-भाजपा या भाजपा की सहयोगी पार्टियों की सरकारों को भी रास्ता दिखाया है। ये सरकारें भी पंजाब के नक्शे-कदम पर चलते हुए अपनी विधानसभाओं में ऐसे विधेयक ला सकती हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस प्रधान ने आम आदमी पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पार्टी ने पहले तो विधानसभा में इन विधेयकों का खुलकर समर्थन करते हुए मुख्यमंत्री की भरपूर प्रशंसा की लेकिन बाद में इसके कानूनी आधार पर शोर मचाकर पार्टी के ‘पलटू’ रोग से पीड़ित होने का सबूत दिया। उन्होंने कहा कि पहले अकाली दल तीन महीने तक इन केंद्रीय कृषि विधेयकों का गुणगान करता रहा और फिर एकदम पलटू रोग से पीड़ित होने का सबूत देते हुए इनको काले कानून बताने लग पड़ा। अब अकाली दल की तर्ज पर ही आम आदमी पार्टी भी इसी रोग से पीड़ित हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed