फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab congress on hans raj hans joining bjp

हंस ने भाजपा ज्वाइन कर अपनी मौकापरस्ती साबित की: कांग्रेस

Sun, 11 Dec 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 11 Dec 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
punjab congress on hans raj hans joining bjp
- फोटो : File Photo
पंजाब कांग्रेस ने गायक हंसराज हंस द्वारा विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में चले जाने को अवसरवादी कदम करार देते हुए इस घटना को महत्वहीन करार दिया है। शनिवार को जारी बयान में, पार्टी नेताओं- डॉ. राजकुमार वेरका, गेजा राम वाल्मीकि व एडवोकेट रजनीश सहोता ने कहा है कि गायक ने हिंदुत्व की गाड़ी में सवार होने के लिए वाल्मीकि समुदाय व उसके मुद्दों को त्याग दिया प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि यह साफ तौर पर साबित हो रहा है कि हंस का यह कदम किन्हीं सिद्धांतों के आधार पर नहीं, बल्कि व्यक्तिगत फायदों की अवसरवादी सोच का परिणाम है।
विज्ञापन


पार्टी नेताओं ने कहा है कि हंस के कांग्रेस छोड़ने के फैसले पर कोई क्या बता सकता है, जिस पार्टी ने उन पर बहुत सारा प्यार व आदर बरसाया, और वह भी उस पार्टी में जाने को जिसे अपनी जनविरोधी नीतियों के लिए जाना जाता है। उन्होंने खुलासा किया है कि हंस के अकाली दल से आने के बावजूद, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आगे बढ़कर उनके नाम की राज्यसभा के लिए सिफारिश की थी, जो कदम हंस को कांग्रेस में मिली इज्जत को बयान करता है।
विज्ञापन


हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया है कि इससे पंजाब में कांग्रेस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला, क्योंकि उक्त गायक की पार्टी की चुनावी योजना में बहुत छोटी भूमिका थी। जबकि हंस पहले शिरोमणि अकाली दल को छोड़कर कांग्रेस में जाने और थोड़े वक्त के बाद अब भाजपा में जाकर अपनी सारी विश्वसनीयता खो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

'केजरीवाल अपना रहे निराशाजनक हथकंडे'

punjab congress on hans raj hans joining bjp
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि पंजाब में कोई चुनावी एजेंडा न होने और दिल्ली में अपने वायदों से पीछे हटने के खराब रिकॉर्ड के साथ, अरविंद केजरीवाल प्रदेश विधानसभा चुनाव में लोगों की आंखों के सामने बने रहने के लिए निराशाजनक  हथकंडे अपना रहे हैं।

कैप्टन अमरिंदर ने आम आदमी पार्टी नेता के पंजाब में कांग्रेस व शिरोमणि अकाली दल के बीच सीटों का बंटवारा होने संबंधी आरोपों को बेतुका व निराधार बताते हुए, सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा है कि केजरीवाल की नासमझी उनकी हास्यास्पद बातों में साफ झलकती है। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि केजरीवाल की ओर से दिल्ली में सर्दी की शुरुआत होने संबंधी ट्वीट उनकी मूर्खता को दर्शाता है। 

कैप्टन ने कहा है कि खुद को पंजाब के मुख्यमंत्री पद का प्रबल दावेदार पेश करने में असफल रहने से निराश केजरीवाल की सोच का निचला स्तर उनकी हरकतों से सामने आ रहा है। ऐसे में उनके लिए बेहतर होगा कि वह दूसरों को बदनाम करने के लिए झूठे आरोप गढ़ने की जगह  वही समय अपनी पार्टी को नियंत्रित करने पर लगाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed