फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab congress leaders statements against aam admi party and arvind kejriwal

'विश्वसनीयता खो चुके हैं केजरीवाल, भ्रष्टाचारियों को टिकटें दे रही आप'

Sun, 04 Dec 2016 06:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 04 Dec 2016 06:35 PM IST
विज्ञापन
punjab congress leaders statements against aam admi party and arvind kejriwal
पंजाब में केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
अरविंद केजरीवाल पंजाब में विश्वसनीयता खो चुके हैं। वहीं पार्टी की ओर से दागियों और भ्रष्टाचारियों को टिकटें सौंपी जा रही हैं। यह कहना हैं पंजाब प्रदेश कांग्रेस का। नेताओं ने कहा है कि आम आदमी पार्टी में विद्रोह अब खुल कर सामने आ रहा है। जिसने साबित कर दिया है कि आप कन्वीनर अरविंद केजरीवाल पंजाब में अपनी विश्वसनीयता खो चुके हैं।
विज्ञापन


बेहतर होगा कि पार्टी वर्कर उन्हें उठा कर फेंके, केजरीवाल खुद ही पंजाब छोड़ दें। करन कौर बराड़ और रजिया सुल्ताना ने कहा कि आप में भ्रष्टाचार व सैक्स स्कैंडल के खुलासे के बाद केजरीवाल के पास पंजाब में दिखाने को चेहरा नहीं बचा है। विद्रोहियों ने केजरीवाल का पुतला फूंकने के साथ सभी 117 हलकों पर चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है।
विज्ञापन


इससे साबित हो गया है कि आप भ्रष्ट लोगों का एक समूह है, जो अपने निजी हितों को प्रमोट करने को विधानसभा चुनाव की तरफ देख रहा है। जहां विद्रोहियों ने केजरीवाल समेत आपने नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं, शनिवार को जालंधर में विद्रोहियों के समूह ने एक संगठन के रूप में पार्टी के खोखलेपन को पूरी तरह से उजागर कर दिया। वॉलंटियर्स का आप नेतृत्व पर कोई भरोसा नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे सरेआम उन पर भ्रष्टाचार व सैक्स स्कैंडल जैसे गंभीर आरोप लगा रहे हैं। ऐसे में पंजाब के लोग कैसे इन पर भरोसा कर सकते हैं। केजरीवाल और उनकी पार्टी का पंजा को लेकर कोई पक्ष नहीं है। उनके पास चुनाव लड़ने को जरा सी भी विश्वसनीयता बाकी नहीं बची है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह खुद-ब-खुद साबित हो चुका है कि आप बाहरी सहित दागी व भ्रष्ट उम्मीदवारों को टिकट बेच रही है।


जिन्हें पंजाब के मतदाता किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेंगे। केजरीवाल का खुद को ईमानदार और साफ छवि वाला पेश करके राज्य के लोगों को बेवकूफ बनाने की साजिश का भंडाफोड़ हो चुका है। पंजाब के मतदाता मुखौटे के पीछे छिपे केजरीवाल के असली चेहरे को देख चुके हैं। वे ज्यादा वक्त तक उनकी बातों में नहीं आने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed