{"_id":"64e462a1602f08539d0ad855","slug":"punjab-congress-leaders-protest-in-mohali-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: पंचायतें भंग करने के खिलाफ सड़क पर आई कांग्रेस, मोहाली में बरसात के बीच धरना देकर की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: पंचायतें भंग करने के खिलाफ सड़क पर आई कांग्रेस, मोहाली में बरसात के बीच धरना देकर की नारेबाजी
Tue, 22 Aug 2023 12:54 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 22 Aug 2023 12:54 PM IST
सार
कांग्रेस पंजाब सरकार के पंच, सरपंचों को उनका छह महीने कार्यकाल होने के बावजूद पदों से हटाने का विरोध कर रही है। पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी ने कहा कि इन एक लाख लोगों को सरकार जल्दी बहाल करे, वरना कोर्ट का सहारा लिया जाएगा।
विज्ञापन
मोहाली में नारेबाजी करते पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर वड़िंग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब सरकार के पंचायतों को भंग करने के फैसले के खिलाफ कांग्रेस सड़क पर उतर आई है। मंगलवार को मोहाली में पंचायत भवन के सामने पीपीसीसी अध्यक्ष अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने धरना लगाया। इस दौरान बरसात के बीच भी धरना जारी रहा।
यह भी पढ़ें: पंजाब में किसान आंदोलन: चंडीगढ़ के बजाय लोंगोवाल में लगा पक्का धरना, किसान की मौत पर भड़कीं यूनियनें
कांग्रेस पंजाब सरकार के पंच, सरपंचों को उनका छह महीने कार्यकाल होने के बावजूद पदों से हटाने का विरोध कर रही है। पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी ने कहा कि इन एक लाख लोगों को सरकार जल्दी बहाल करे, वरना कोर्ट का सहारा लिया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री हर समय आरोप लगाते हैं कि वह चुने हुए नुमाइंदे हैं, लेकिन राज्यपाल उनके काम में दखलअंदाजी करते हैं। वह उन्हें तोड़ना चाहता है। उन्होंने कहा इसी तरह पंचायतों के खिलाफ सरकार की यह कार्रवाई पूरी तरह से गलत है। पूर्व सीएम ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने मुगलों व अंग्रेजों जैसी नीति बना ली है । यह पार्टी हर किसी को दबा कर रखना चाहती है पर पंजाब में किसी को दबा कर राज नहीं किया जा सकता।