फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Congress leaders meets Sukhpal Khaira in Nabha jail

Patiala: नाभा जेल में खैरा से मिले कांग्रेस नेता, देवेंद्र यादव बोले- बदले की राजनीति कर रही मान सरकार

Fri, 12 Jan 2024 06:47 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 12 Jan 2024 06:47 PM IST
सार

पंजाब कांग्रेस के कई नेताओं ने शुक्रवार को नाभा जेल में बंद विधायक सुखपाल सिंह खैरा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने खैरा को आश्वासन दिया कि पार्टी उनके साथ खड़ी है। कांग्रेस नेताओं ने आप सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Punjab Congress leaders meets Sukhpal Khaira in Nabha jail
पत्रकारों से बात करते देवेंद्र यादव, राजा वड़िंग और प्रताप सिंह बाजवा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटियाला की नाभा जेल में बंद सुखपाल सिंह खैरा से मिलने शुक्रवार को कांग्रेस नेताओं का एक प्रतिनिधमंडल पहुंचा। इसमें पंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव, विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत, पूर्व विधायक कुलजीत सिंह नागरा थे।

विज्ञापन


करीब पौना घंटा इन नेताओं ने खैरा से मुलाकात की। जेल से बाहर निकलने के बाद देवेंद्र यादव ने कहा कि पंजाब की मान सरकार बदले की राजनीति कर रही है। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण यह है कि जिस दिन विधायक सुखपाल सिंह खैरा को जमानत मिली, उसी दिन उनके खिलाफ एक नई एफआईआर दर्जकर उन्हें दोबारा जेल में डाल दिया गया। यह लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। खैरा एक वरिष्ठ नेता हैं। उनके साथ इस तरह की तानाशाही गलत है।
विज्ञापन


इसकी कांग्रेस पार्टी सख्त निंदा करती है। यादव ने आगे कहा कि वह सभी आज जेल में खैरा से मिले हैं। वह स्वस्थ हैं और उन्हें पार्टी की तरफ से मजबूत रहकर सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ने का संदेश दिया है। एक सवाल के जवाब में यादव ने कहा कि इस घड़ी में पूरी कांग्रेस पार्टी खैरा के साथ खड़ी है। अब विरोधी कुछ भी कहें। आने वाले लोकसभा चुनाव में पंजाब में आप व कांग्रेस के बीच सीटों के बटवारे के बारे में पूछने पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। नवजोत सिंह सिद्धू के बारे में पूछने पर कहा कि इस मसले पर वह पहले ही टिप्पणी कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed