फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Congress Leader Navjot Sidhu Meets Governor Banwari Lal Purohit in Chandigarh

पंजाब: राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मिले नवजोत सिद्धू, ज्ञापन सौंप छह मुद्दों पर मान सरकार को घेरा

Thu, 21 Apr 2022 12:32 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 21 Apr 2022 12:32 PM IST
सार

पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू गुरुवार को प्रदेश के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मिले।

विज्ञापन
Punjab Congress Leader Navjot Sidhu Meets Governor Banwari Lal Purohit in Chandigarh
राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को ज्ञापन सौंपते नवजोत सिद्धू। - फोटो : twitter @sherryontopp

विस्तार

पंजाब कांग्रेस चंडीगढ़ में अपने नए प्रदेश प्रधान की शुक्रवार को होने वाली ताजपोशी की तैयारियों में जुटी रही जबकि गुरुवार को पार्टी के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मिलने पहुंचे। उन्होंने राज्यपाल को प्रदेश की मौजूदा आम आदमी पार्टी सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए एक ज्ञापन भी सौंपा।

विज्ञापन


मुलाकात के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए नवजोत सिद्धू ने बताया कि उन्होंने राज्यपाल को पंजाब से जुड़े मुद्दों से संबंधित एक मांग पत्र सौंपा है, जिसमें उन्होंने छह मुद्दों को उठाया है। सिद्धू ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब के रबड़ स्टांप मुख्यमंत्री बनकर रह गए हैं, जिन्हें दिल्ली से चाबी भरकर छोड़ दिया जाता है। 
विज्ञापन


उन्होंने राज्यपाल के सामने जिन छह मुद्दों को उठाया है, उनकी जानकारी देते हुए बताया कि सूबे में बिजली संकट है और गांवों में केवल दो घंटे ही बिजली दी जा रही है। अगले महीने प्रदेश में 15 हजार मेगावाट बिजली की जरूरत होगी, तब क्या किया जाएगा, राज्य सरकार इसे लेकर खामोश है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिद्धू ने गेहूं की पैदावार कम होने के लिए किसानों को 500 रुपये प्रति क्विंटल की दर से मुआवजा दिए जाने की मांग करते हुए राज्यपाल से कहा कि खेती से जुड़ी सभी वस्तुओं की कीमतें बढ़ी हैं और किसानों को ही अपने फसल से जुड़े सारे खतरे उठाने पड़ते हैं। ऐसे में किसानों को मुआवजे के रूप में मदद मिलनी चाहिए। 

सिद्धू ने सूबे के कानून-व्यवस्था का मुद्दा भी उठाया, जिसके तहत उन्होंने कहा कि राज्य में खुलेआम अपराधी गोलीबारी कर रहे हैं। इनमें 40 लोग मारे जा चुके हैं और मुख्यमंत्री कभी हिमाचल तो कभी गुजरात के दौरे पर जा रहे हैं। पंजाब पुलिस का सियासीकरण हो गया है। अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आवाज उठाने वालों पर पंजाब पुलिस पर्चे दर्ज करने में व्यस्त है। 

सिद्धू ने आरोप लगाया कि पंजाब के पैसे से आम आदमी पार्टी गुजरात और हिमाचल प्रदेश में प्रचार कर रही है। पंजाब के बारे में गुजरात और हिमाचल में विज्ञापन छपवाए जा रहे हैं। सिद्धू ने राज्यपाल के समक्ष एसवाईएल का मुद्दा भी रखा, जिसे लेकर आप सरकार और पार्टी के अलग-अलग बयानों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब का एक बूंद पानी किसी अन्य को नहीं दिया जाएगा। 


सिद्धू ने प्रदेश के अमन-कानून की हालत को लेकर मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि अंग्रेजों के पंजाब आने की बात तो छोड़ो, अगर यही हालत रहे तो तीन करोड़ पंजाबी भी पंजाब छोड़कर भाग जाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वह दिल्ली जाकर इस मुद्दे को उठाएंगे। सिद्धू ने कुमार विश्वास और अलका लांबा पर दर्ज केस किए जाने का भी कड़ा विरोध किया। सिद्धू बोले कि जिस दिन वह पेश होने आएंगे, मैं भी उनके साथ जाऊंगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed