फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Congress leader Gurpreet GP joined Aam Aadmi Party

Punjab: कांग्रेस छोड़ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए गुरप्रीत जीपी, सीएम भगवंत मान ने किया पार्टी में स्वागत

Sat, 09 Mar 2024 11:43 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 09 Mar 2024 11:43 AM IST
सार

बस्सी पठाना के पूर्व कांग्रेस विधायक गुरप्रीत जीपी ने आज आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। वे सुबह सीएम भगवंत मान से मिलने पहुंचे और उनकी अगुवाई में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली। माना जा रहा है कि जीपी फतेहगढ़ साहिब लोकसभा सीट से टिकट के उम्मीदवार भी रहेंगे। फतेहगढ़ साहिब के विधानसभा क्षेत्र बस्सी पठाना से गुरप्रीत सिंह जीपी कांग्रेस के पूर्व विधायक रहे हैं। वह 2017 में विधायक बने थे।

विज्ञापन
Punjab Congress leader Gurpreet GP joined Aam Aadmi Party
आप में शामिल हुए पूर्व विधायक गुरप्रीत जीपी। - फोटो : twitter

विस्तार

पंजाब में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। फतेहगढ़ साहिब से कांग्रेस के मौजूदा जिला अध्यक्ष की भूमिका निभा रहे और दलित वर्ग के नेता के रूप में पहचाने जाने वाले पूर्व विधायक गुरप्रीत सिंह शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। 
विज्ञापन


आप के कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर की मौजूदगी में गुरप्रीत सिंह जीपी चंडीगढ़ में सीएम भगवंत मान की उपस्थिति में आप जॉइन की। जीपी वर्तमान में फतेहगढ़ साहिब से कांग्रेस के जिला अध्यक्ष थे। आप में शामिल होने के बाद उन्होंने पंजाब कांग्रेस में अनुशासनहीनता का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उन्हें हराने के लिए पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने अपने भाई को मैदान में उतारा। आलाकमान भी उनकी नहीं सुनता। जब वह रोजाना गांवों में जाते हैं तो आम लोग पूछते हैं कि पंजाब कांग्रेस के नेता आपस में क्यों लड़ते रहते हैं।
विज्ञापन


जीपी ने पार्टी ज्वाइनिंग करते हुए कहा कि कांग्रेस में भाई-भतीजावाद है। हर नेता अपने परिवार के बारे में सोचता है। लेकिन आम आदमी पार्टी आम जनता के प्रतिनिधियों की पार्टी है, इसलिए उन्होंने आप में शामिल होने का फैसला किया। जीपी ने मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पंजाब में पिछले दो सालों के दौरान किये गए कार्यों की तारीफ की और कहा कि उन्हें सीएम भगवंत मान की कार्यशैली पसंद है। आम आदमी पार्टी आम लोगों की पार्टी है। आप के सभी नेता जमीन पर काम कर रहे हैं। गुरप्रीत सिंह जीपी का आप में स्वागत करने के लिए कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि जीपी की मौजूदगी से फतेहगढ़ साहिब लोकसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी और मजबूत होगी। मंत्री मीत हेयर ने कहा कि गुरदीप सिंह की कार्यशैली पहले से ही आप से मेल खाती है। वह लोगों के बीच काफी लोकप्रिय नेता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed