फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Congress delegation arrive at the residence of Punjab Governor Banwarilal Purohit

सुखपाल खैरा की गिरफ्तारी का विरोध: राज्यपाल से मिलने पहुंचा कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल, वड़िंग ने सरकार को घेरा

Thu, 28 Sep 2023 07:00 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 28 Sep 2023 07:00 PM IST
सार

राजा वड़िंग ने कहा कि जिस प्रकाश सुबह पुलिस खैरा के घर पहुंची, ऐसा लगता था कि बहुत बड़े अपराधी को पकड़ने आई है। बिना वारंट के पुलिस ने गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि जैसे मुगल राज में आवाज दबाई जाती थी आज पंजाब में वैसा ही सरकार कर रही है।

विज्ञापन
Punjab Congress delegation arrive at the residence of Punjab Governor Banwarilal Purohit
राजभवन पहुंचा कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल। - फोटो : एएनआई

विस्तार

पंजाब कांग्रेस के नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल विधायक सुखपाल सिंह खैरा की गिरफ्तारी के सिलसिले में पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मिलने उनके आवास पर पहुंचा। राज्यपाल से मुलाकात के बाद पंजाब कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि सुबह साढ़े छह बजे सुखपाल सिंह के साथ जो घटना हुई है, उसके बारे में राज्यपाल को पूरी जानकारी दी है। यह भी जानकारी दी है कि कैसे इस घटना को अंजाम दिया गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब जंगलराज बन चुका है। सुखपाल खैरा के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


आठ साल पुराने मामले में सुखपाल सिंह खैरा को शामिल कर बिना किसी तथ्य के गिरफ्तार किया गया है। सुखपाल सिंह खैरा के खिलाफ जिस मुकदमा को सुप्रीम कोर्ट ने रद्द किया है, अब उसी में विशेष जांच दल (एसआईटी) बनाकर सुखपाल खैरा को शामिल कर लिया गया है। एसआईटी ने बिना पूछताछ और तलब किए सुखपाल सिंह खैरा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


राजा वड़िंग ने कहा कि जिस प्रकाश सुबह पुलिस खैरा के घर पहुंची, ऐसा लगता था कि बहुत बड़े अपराधी को पकड़ने आई है। बिना वारंट के पुलिस ने गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि जैसे मुगल राज में आवाज दबाई जाती थी आज पंजाब में वैसा ही सरकार कर रही है। नेताओं को पकड़-पकड़ कर जान बूझकर डर फैलाने की राजनीति पंजाब में हो रही है। 

सुखपाल खैरा के खिलाफ ये बहुत ही निंदनीय घटना है। हम चुप नहीं बैठेंगे। वड़िंग ने डीजीपी को कहा कि आप देखने में बहुत शरीफ लगते हो। हम भी समझते हैं। मगर जैसे काम हो रहे हैं...यह सरासर गलत है। इस घटना की हर जगह निंदा की जा रही है। लोग हर चीज से वाकिफ हैं। मुझे उम्मीद है कि राज्यपाल साहब इस मामले को जरूर संज्ञान में लेंगे।    





 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed