फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab congress chief Navjot Singh Sidhu appointed two person as his media advisor

चंडीगढ़: नवजोत सिंह सिद्धू ने इन दो लोगों को नियुक्त किया अपना मीडिया सलाहकार

Thu, 19 Aug 2021 01:07 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 19 Aug 2021 01:07 AM IST
सार

दो लोगों को अपना मीडिया सलाहकार नियुक्त करने से पहले सिद्धू ने अपने लिए चार राजनीतिक सलाहकारों की नियुक्ति का एलान किया था। हालांकि, पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा ने बाद में सलाहकार के तौर पर काम करने के इनकार कर दिया था। 

विज्ञापन
Punjab congress chief Navjot Singh Sidhu appointed two person as his media advisor
नवजोत सिंह सिद्धू। (फाइल फोटो)

विस्तार

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को आलाकमान से मंत्रिमंडल विस्तार की हरी झंडी के बाद पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रदेश इकाई में अपनी सरगर्मी बढ़ा दी है। लोगों तक अपनी पहुंच बनाने के लिए भी सिद्धू ने अब दो मीडिया सलाहकार नियुक्त किए हैं, जबकि कैप्टन के पास सिर्फ एक मीडिया सलाहकार है। 

विज्ञापन


माना जा रहा है कि ट्विटर के जरिये सिद्धू आम लोगों तक उतनी पहुंच नहीं बना पा रहे जितनी सरकार के मुखिया के रूप में कैप्टन बना चुके हैं, इसलिए जगतार सिद्धू और सुरिंदर डल्ला को मीडिया सलाहकार बनाया है। इससे पहले कैप्टन के दिल्ली में होते हुए सिद्धू ने अपने लिए चार राजनीतिक सलाहकारों की नियुक्ति का एलान किया था। हालांकि, पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा ने बाद में सलाहकार के तौर पर काम करने के इनकार कर दिया था। 
विज्ञापन


कैप्टन से चंडीगढ़ लौटते ही सिद्धू ने 13 नगर निगम क्षेत्रों के कांग्रेस विधायकों की बैठक बुलाई। सीएमओ के जरिये पटियाला नगर निगम क्षेत्र से विधायक व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को भी बैठक में आने के लिए कहा गया। कैप्टन नहीं पहुंचे और बिना एजेंडे के आनन-फानन में बुलाई मीटिंग फ्लॉप हो गई। इसके बाद सिद्धू ने अपने करीबी जालंधर से विधायक परगट सिंह को पार्टी का महासचिव नियुक्त कर प्रदेश प्रधान के रूप में अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed