Punjab Election 2022: नवजोत सिद्धू का एलान-कांग्रेस सरकार बनी तो महिलाओं को हर माह दो हजार रुपये, साल में आठ सिलिंडर मुफ्त
नवजोत सिद्धू ने वादा किया कि कांग्रेस की सरकार आने पर महिलाओं को साल में 8 गैस सिलिंडर मुफ्त मिलेंगे। हर सवा महीने बाद मुफ्त गैस सिलिंडर मिलेगा। इसके अलावा महिलाओं के नाम पर प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री पूरी तरह से फ्री होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले राजनेताओं की तरफ से मतदाताओं को रिझाने के लिए लगातार लोक-लुभावने वादे किए जा रहे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की तरफ से पंजाब की जनता के साथ किए गए लुभावने वादे के बाद अब पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने एलान किया है कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो हर महिला को दो हजार रुपये महीने और गैस के आठ सिलिंडर दिए जाएंगे।
मंगलवार को बरनाला के शैहणा में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पांचवीं पास छात्राओं को पांच हजार रुपये, दसवीं पास को 15 हजार और 12वीं पास छात्राओं को 20 हजार रुपये दिए जाएंगे। कॉलेज जाने वाली लड़कियों को स्कूटी दी जाएगी। साथ ही उच्च शिक्षा के लिए लड़कियों के टैबलेट, लड़कियों के नाम पर रजिस्ट्री करवाने के लिए कोई स्टांप ड्यूटी नहीं लगेगी। सिद्धू ने कहा कि अगर माफिया राज खत्म कर दिया जाए तो पंजाब फिर से खुशहाल हो जाएगा। माफिया ने किसानों, छोटे व्यापारियों, मजदूरों व दिहाड़ीदारों को लूटा है। नतीजतन 70 हजार करोड़ रुपये की महंगी जमीनें बेचकर आज नौजवान विदेशों की तरफ भाग रहे हैं।
केजरीवाल की तरह जुमले सुनाने नहीं आए
नवजोत सिद्धू ने कहा कि वह अरविंद केजरीवाल की तरह जुमले सुनाने नहीं आए हैं। पहले केजरीवाल बिक्रम सिंह मजीठिया को नशा तस्कर कहते रहे और बाद में मजीठिया के पैरों गिरकर माफी मांगने लगा।
सिद्धू ने बादलों को घेरा
नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि बादलों की सरकार में हर तरफ माफिया का बोलबाला था। केबल माफिया, शराब माफिया, ट्रांसपोर्ट व रेत माफिया फैला हुआ था। माफिया को बादलों ने धंधा बनाया हुआ था। पहले बादलों के पास सिर्फ दो बसें थी लेकिन अब छह हजार हैं। सिद्धू ने कहा कि माफिया खत्म कर पंजाब मॉडल लागू किया जाएगा और पंजाब को फिर से सोने की चिड़िया बनाया जाएगा।
Punjab | Congress will give Rs 5000 & Rs 15000 each to girl students on passing Class 5 & Class 10, respectively. We'll give Rs 20,000 to each girl student when she passes Class 12. To help girl students pursue higher studies, we'll give them computer tablets: Navjot S Sidhu,Cong pic.twitter.com/gXEnqM7g2m
— ANI (@ANI) January 3, 2022