फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab cm prakash singh badal seeks for financial help to prime minister narendra modi

बादल ने मोदी के सामने रोया दुखड़ा, बोले- लाभदायक नहीं रही खेती

Tue, 18 Oct 2016 07:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 18 Oct 2016 07:46 PM IST
विज्ञापन
punjab cm prakash singh badal seeks for financial help to prime minister narendra modi
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल - फोटो : अमर उजाला
राज्य में सशक्तिकरण को प्रोत्साहन देने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विशेषज्ञों का समूह कायम करने की अपील की। बादल ने साफ किया कि अब कृषि लाभप्रद नहीं रही, इसलिए औद्योगिकीकरण अनिवार्य हो गया है।
विज्ञापन


पंजाब कृषि विश्वविद्यालय में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग के उद्यमियों को सम्मान्नित करने के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न कारणों से पंजाब की आर्थिकता को बहुत बड़ा धक्का लगा है, जिनमें स्वतंत्रता के पश्चात देश का विभाजन, लंबा समय आतंकवाद रहना, पड़ोसी राज्यों को खुली रियायतें देना और भेदभाव वाली भाड़ा नीति जैसे कारण शामिल हैं।
विज्ञापन


उन्होंने पड़ोसी देश की गतिविधियों से हमारे सीमावर्ती जिले प्रभावित हुए हैं, जिसके फलस्वरूप आर्थिक पिछड़ेपन का सामना करना पड़ रहा है। इस कारण भारत सरकार इस मसले को पहल के आधार पर सुलझाने के लिए आगे आए, ताकि राज्य के मेहनती एवं उद्यमियों के लिए बेहतर अवसर यकीनी बनाये जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बादल ने कहा कि कृषि क्षेत्र अब अधिक लाभप्रद व्यवसाय न रहने से विकास के लिए औद्योगिकीकरण का होना अनिवार्य है। मौजूदा खेती संकट का जिक्र करते हुए बादल ने आज भारत सरकार को कृषि व्यवसाय लाभप्रद बनाने के लिए विशेषज्ञों का एक और दल कायम करने की अपील की।

 

पंजाब के किसानों पर विशेष ध्यान दें मोदी

punjab cm prakash singh badal seeks for financial help to prime minister narendra modi
संगत दर्शन कार्यक्रम में पहुंचे सीएम प्रकाश सिंह बादल - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे देश के किसान इस समय गंभीर संकट में से गुजर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के किसानों की तरफ विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। बादल ने कहा कि विशेषज्ञों के ग्रुप द्वारा कृषि को मुनाफा युक्त बनाने के लिए सुझाव के ढंग बताए जाएं।

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी ठिकानों को तबाह करने पर मोदी को बधाई देते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि इस विलक्षण एवं साहसिक कदम ने देशवासियों में देशभक्ति का जज्बा पैदा किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के साथ पंजाब को बहुत बड़ा लाभ हुआ है।

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा दिए प्रोजेक्टों के साथ पंजाब की उन्नति की गति ओर तेज होगी। बादल ने प्रधानमंत्री को बठिंडा में बनने वाले एम्स का नींव पत्थर रखने के लिए अपनी व्यस्तता से समय निकालने की अपील की। मुख्यमंत्री की अपील को स्वीकार करते  मोदी ने कहा कि जब भी राज्य सरकार उन्हें एम्स का नींव पत्थर रखने के लिए न्यौता देगा तो वह इसके लिए अवश्य पहुचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed