फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM launches AI based Chatbot helpline service to identify missing children

Punjab News: भगवंत मान ने शुरू की AI आधारित चैटबॉट हेल्पलाइन, लापता बच्चों को पता लगाने में मिलेगी मदद

Tue, 28 Mar 2023 06:18 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 28 Mar 2023 06:18 PM IST
सार

सीएम भगवंत मान ने कहा कि सरकार का लक्ष्य महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा करना है। पंजाब में महिलाओं, बच्चों और लापता बच्चों की सुरक्षा के लिए पुलिस के सहयोग से 'चैटबॉट' लॉन्च किया। 

विज्ञापन
Punjab CM launches AI based Chatbot helpline service to identify missing children
पंजाब सीएम भगवंत मान ने एआई आधारित चैटबॉट हेल्पलाइन का किया शुभारंभ। - फोटो : एएनआई

विस्तार

बच्चों और महिलाओं के लापता, शोषण या किसी अन्य समस्या को दूर करने के लिए अब आप तुरंत अपनी आवाज कहीं से पुलिस तक पहुंचा पाएंगे। पुलिस भी उस शिकायत पर पहल के आधार पर काम शुरू कर देगी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को मोहाली में इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस में पंजाब पुलिस के व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 95177-95178 को लॉन्च किया। यह चैटबॉट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर आधारित है। 

विज्ञापन


इस सारी प्रक्रिया की मॉनीटरिंग पुलिस के सीनियर अधिकारी करेंगे। इससे पुलिस को गंभीर केसों को हल में सफलता मिलेगी। समागम में मुख्यमंत्री ने बताया कि इन दिनों खबरें आती हैं कि अपराध काफी बढ़ गए हैं। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह लोगों के अंदर जागरूकता की कमी आई है। पहले कोई अपराध होता था तो वह रिपोर्ट नहीं होता था जबकि अब हर लोग शिकायत दर्ज करवाते हैं। उन्होंने कहा कि मानव तस्करी पुलिस के लिए ही नहीं, बल्कि समूचे समाज के लिए गंभीर खतरा बन रही है। इसके साथ सख्ती से निपटने की जरूरत है। 
विज्ञापन


राज्य में सात जिलों की डीसी और पांच एसएसपी महिलाएं
सात जिलों में महिला अधिकारियों को डिप्टी कमिश्नर और पांच जिलों में महिला अधिकारियों को एसएसपी नियुक्त किया है। इन महिला अधिकारियों का परिणाम काफी अच्छा रहा है। मुख्यमंत्री ने अपनी लिखी कविता ‘न तो मुझे जन्म से पहले ही मारा गया, न ही मेरे जन्म का दुख ही सहा गया’ सुनाकर बेटियों के दर्द को बयां किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज बेटियां किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं। इससे पहले सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि विभाग बच्चों को ही नहीं, बल्कि बचपन को भी बचाने के लिए प्रतिबद्ध है। सांझ केंद्रों में बढ़िया काम करने वाली 11 महिला अधिकारियों को सम्मानित भी किया गया।


हेल्पलाइन नंबर इस तरह करेगा काम
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि यह हेल्पलाइन नंबर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित है। अगर आपके एरिया में बच्चे और महिला पर किसी तरह का कोई अत्याचार होता है तो इस पर सूचना दी जा सकती है। व्हाट्सएप पर सूचना देने पर दूसरी साइड से कुछ सवाल आएंगे, जिनका जवाब देना होगा। इसके बाद यह सारी जानकारी जिला कंट्रोल रूम में भेजकर तुरंत कार्रवाई शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही पुलिस हेल्पलाइन नंबर 181 भी आपके संपर्क में रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed