फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Charanjit Singh Channi took the first meeting of secretaries

सचिवों संग सीएम की पहली बैठक: चन्नी बोले- मैं नरम और कोमल हूं पर इतना नहीं, काम न करने वालों पर होगी कार्रवाई

Tue, 28 Sep 2021 02:11 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 28 Sep 2021 02:11 AM IST
सार

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को हिदायत दी कि वे मंत्रियों, विधायकों और निर्वाचित प्रतिनिधियों को उचित सम्मान दें। उन्होंने सख्त शब्दों में कहा कि उनकी सरकार के रहते प्रशासन से भ्रष्टाचार को जाना ही होगा और सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए जरूरी है कि वे आम आदमी के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरे करें। उन्होंने कहा कि सभी लोगों के लिए जाति, पंथ और समुदाय से परे होकर काम किए जाएं ताकि प्रत्येक व्यक्ति को न्याय मिले।

विज्ञापन
Punjab CM Charanjit Singh Channi took the first meeting of secretaries
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब सरकार के प्रशासनिक सचिवों के साथ अपनी पहली बैठक में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने सोमवार को यह संकेत दे दिया कि वे अफसरशाही के प्रति नरम या लापरवाही भरा रवैया नहीं रखने वाले। उन्होंने जनता के कामों को प्राथमिकता देने और भ्रष्टाचार पर गंभीरता से अंकुश लगाने का निर्देश दिया और साफ कर दिया कि वह उन अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे जो आम लोगों के काम नहीं करेंगे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Punjab Cabinet Expansion: ये है चरणजीत सिंह चन्नी का नया मंत्रिमंडल, पढ़ें नए-पुराने मंत्री चेहरों का राजनीतिक सफर
विज्ञापन


बैठक के दौरान चन्नी ने कहा कि मैं नरम और कोमल हूं लेकिन कृपया मेरी नम्रता को ऐसे न समझें कि यह निष्क्रियता पर ध्यान नहीं जाने देगी। मैं उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करूंगा, जो आम लोगों के लिए काम नहीं करेंगे। मैं अपने मामूली संसाधनों से खुश हूं, इसलिए मैं यह साफ कर देना चाहता हूं कि मुझे कड़ी मेहनत के अलावा किसी से भी कुछ नहीं चाहिए। अगर कोई मेरे नाम से किसी भी गलत काम के लिए आपसे संपर्क करता है तो कृपया सीधे मेरे पास आएं और मुझे बताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में उपस्थित मुख्य सचिव अनिरुद्ध तिवारी ने मुख्यमंत्री को भरोसा दिलाया कि सभी सचिवों ने मुख्यमंत्री के संदेश को गंभीरता से और स्पष्ट तौर पर समझा है, जिसकी वह सराहना भी करते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को यह भी भरोसा दिलाया कि सभी अधिकारी उनकी उम्मीदों पर खरा उतरते हुए आम लोगों के कार्यों के प्रति किसी तरह की लापरवाही नहीं होने देंगे।

‘सभी विभाग 100 दिन का रोडमैप बनाएं’ 

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब सरकार के कामकाज में तेजी लाने की कोशिशें तेज करते हुए सोमवार को राज्य के प्रशासनिक सचिवों के निर्देश दिया कि वे प्रत्येक विभाग के लिए 100 दिन का रोडमैप तैयार कराएं। उन्होंने यह हिदायत भी दी कि रोडमैप मुख्य सचिव के पास भेजे जाएं, जो इनकी समीक्षा कर आगे योजना तय करेंगे।

यह भी पढ़ें- तस्वीरों में किसानों का भारत बंद: पंजाब भर में व्यापक असर, सड़क और बाजार दिखे सूने, 22 ट्रेनें रहीं रद्द

मुख्यमंत्री चन्नी ने अपने मंत्रिमंडल के साथ सोमवार को बुलाई पहली कैबिनेट बैठक के बाद राज्य के प्रशासनिक सचिवों के साथ बैठक की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भले ही सरकार के पास केवल 4 महीने का ही समय है लेकिन वह चाहते हैं कि प्रशासनिक अमला पूरी क्षमता के साथ पंजाब के लोगों की सेवा करे। उनकी प्राथमिकता कामकाज में पारदर्शिता है और वह अधिकारियों व कर्मचारियों के तबादलों के दौरान भ्रष्टाचार की शिकायतों को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed