फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Charanjit Singh Channi targeted the Aam Aadmi Party

सीएम चन्नी ने साधा निशाना: कहा- आम आदमी पार्टी अल्पमत में, छिन सकता है प्रमुख विपक्षी दल का दर्जा

Wed, 10 Nov 2021 10:16 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 10 Nov 2021 10:16 PM IST
सार

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बुधवार को कहा कि आम आदमी पार्टी अल्पमत में है। उसके पास विधायकों की संख्या शिअद से भी कम है। ऐसे में प्रमुख विपक्षी दल का दर्जा छिन सकता है।  

विज्ञापन
Punjab CM Charanjit Singh Channi targeted the Aam Aadmi Party
आप विधायक रूपिंदर कौर रूबी कांग्रेस में शामिल। - फोटो : @CHARANJITCHANNI

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बुधवार को आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के विधायकों की संख्या अब शिरोमणि अकाली दल (शिअद) से भी कम हो चुकी है। उसका राज्य में प्रमुख विपक्षी दल का दर्जा भी छिन सकता है।

विज्ञापन


आप विधायक रूपिंदर कौर रूबी को कांग्रेस की सदस्यता दिलाने के बाद मुख्यमंत्री चन्नी ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी राजनीतिक करिश्मा नहीं, सिर्फ ड्रामेबाजी है। इसका पता अब सबको चल गया है, इसलिए अब लोग कांग्रेस के पास आ रहे हैं। अब पंजाब में आम आदमी का राज आ चुका है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 50 दिन में पंजाब में सरकार ने जो भी फैसले लिए हैं वह आदमी से जुड़े हुए हैं। उन्होंने आप की ओर इशारा करते हुए कहा कि वह अब अल्पमत में आ चुकी है। उनकी संख्या अकाली दल से भी कम हो चुकी है। इस मौके पर रूबी ने कहा कि आप की कथनी और करनी में जमीन आसमान का फर्क है। आप में आम लोगों और पंजाब के लोगों की कोई सुनवाई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक छह विधायकों ने छोड़ी आप
पंजाब में अब तक छह विधायक आम आदमी पार्टी छोड़ चुके हैं। रूबी से पहले सुखपाल सिंह खैरा, पिरमल सिंह खालसा और जगदेव सिंह कमालू आप को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। एचएस फूलका और बलदेव सिंह भी विधायक पद से इस्तीफा दे चुके हैं।

2022 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव में रुपिंदर कौर रूबी को टिकट नहीं मिलनी थी, शायद वह यह बात जान गई थीं। यही कारण है कि अब वह टिकट के लिए कांग्रेस में दावेदारी करने पहुंची हैं। हरपाल सिंह चीमा, नेता प्रतिपक्ष और आप नेता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed