फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Charanjit Singh Channi big announcement regarding Punjabi University

पटियाला में सीएम चन्नी का बड़ा एलान: सरकार भरेगी पीयू का 150 करोड़ का कर्जा, महीने की ग्रांट भी की दोगुनी

Wed, 24 Nov 2021 08:03 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 24 Nov 2021 08:03 PM IST
सार

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी बुधवार को पटियाला पहुंचे। पटियाला पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का गढ़ है। सीएम चन्नी ने पटियाला स्थित पंजाबी यूनिवर्सिटी को लेकर बड़ा एलान किया। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी का 150 करोड़ रुपये का कर्जा पंजाब सरकार भरेगी। 

विज्ञापन
Punjab CM Charanjit Singh Channi big announcement regarding Punjabi University
पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री बनने के बाद बुधवार को पहली बार कैप्टन अमरिंदर सिंह के गढ़ पहुंचे चरनजीत सिंह चन्नी ने वित्तीय संकट से जूझ रही पंजाबी यूनिवर्सिटी के लिए बड़ा एलान किया। सीएम चन्नी ने घोषणा की है कि पीयू का 150 करोड़ रुपये का कर्ज पंजाब सरकार भरेगी। यूनिवर्सिटी को मिलने वाली हर महीना ग्रांट को साढ़े नौ करोड़ रुपये से बढ़ाकर 20 करोड़ रुपये करने का एलान किया। सीएम के एलान करते ही श्री गुरू तेग बहादुर जी हाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। सभी ने खड़े होकर फैसले का स्वागत किया। इस दौरान वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल व पीयू के वाइस चांसलर प्रोफेसर अरविंदर मौजूद रहे।

विज्ञापन

   
पत्रकारों से बातचीत के दौरान सीएम चन्नी ने पूर्व बादल व कैप्टन सरकार पर बरसते हुए कहा कि इन दोनों ने कभी पंजाबी यूनिवर्सिटी की सुध नहीं ली, जिस कारण पैसों की तंगी के चलते इस प्रतिष्ठित संस्थान में शिक्षा का स्तर गिर रहा है लेकिन अब उनकी सरकार प्रदेश में शिक्षा का नया मॉडल लेकर आएगी। 

विज्ञापन


अच्छे शिक्षण संस्थान तैयार किए जाएंगे। सीएम चन्नी ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खुद एक नकलिया हैं। वह तो केवल सकारात्मकता के साथ लोगों की जरूरतों व समस्याओं को हल कर आगे बढ़ रहे हैं। इसलिए केजरीवाल का पाखंड ज्यादा देर चलेगा नहीं। वह लोगों को गुमराह न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अगर मैं मुख्यमंत्री बन सकता हूं, तो तुम नौजवान क्यों नहीं
छात्रों से मुखातिब सीएम चन्नी ने कहा कि अगर मेरे जैसा गांव के एक गरीब परिवार से आया व्यक्ति मुख्यमंत्री बन सकता है तो तुम लोग क्यों नहीं। तुम तो आज की पीढ़ी हो और उनसे ज्यादा आर्थिक संपन्न परिवारों से हो। बस जरूरत है कि अपने लक्ष्य को तय करो और टाइम मैनेजमेंट कर लक्ष्य की प्राप्ति पर काम करें।

मातृ भाषा के विकास में हर व्यक्ति दे योगदान
सीएम ने कहा कि मातृ भाषा पंजाबी के विकास के लिए केवल पंजाबी यूनिवर्सिटी या पंजाब सरकार ही नहीं, बल्कि प्रदेश का हर नागरिक अपना योगदान दे, यह सभी का कर्तव्य होना चाहिए।

सीएम चन्नी ने कहा कि नौजवान पढ़ाई के साथ-साथ खेलों, एनसीसी व सभ्याचारक हर तरह की गतिविधियों में हिस्सा लें, ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके, तभी आगे जाकर वह जीवन में सफलता हासिल कर सकेंगे। उन्होंने लोगों को कहा कि जिनकी कोई सिफारिश नहीं, उनकी सिफारिश वह करेंगे। 

वीसी तो आरएसएस का है, वह उनके साथ नहीं बैठेंगे: विधायक जलालपुर

पंजाबी यूनिवर्सिटी में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के सामने घन्नौर हलके से कांग्रेस विधायक मदन लाल जलालपुर ने अपने तीखे तेवर दिखा डाले। चन्नी व वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल जैसे ही मीडिया को संबोधित करने लगे तो वहां मौजूद विधायक जलालपुर मुख्यमंत्री चन्नी साथ बैठे वीसी प्रोफेसर अरविंद को देखकर भड़क गए। 

विधायक ने कहा कि वीसी आरएसएस का है। प्रोफेसर अरविंद को पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आरएसएस की सिफारिश पर लगाया था। इसीलिए वह वीसी के साथ नहीं बैठेंगे। सीएम ने विधायक को शांत कराना चाहा, पर उन्होंने कोई बात नहीं सुनी बल्कि उनसे उल्टा ही कहने लगे कि वीसी ही पंजाबी यूनिवर्सिटी में आज जो कुछ हुआ, उसके लिए जिम्मेदार है। वीसी प्रोफेसर अरविंद के कारण ही यूनिवर्सिटी का माहौल खराब हो रहा है। विधायक मदन लाल जलालपुर ने ही सबसे पहले कैप्टन के खिलाफ उनके ही गढ़ में बगावत का झंडा बुलंद किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed