{"_id":"6192210b8236a65fd179ec16","slug":"punjab-cm-charanjit-channi-lead-rescue-operation-of-cow-fallen-in-pit","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब के सीएम का अच्छा काम: गड्ढे में गिरी गाय के बचाव कार्य की अगुवाई की, खुद दिखाते रहे टॉर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब के सीएम का अच्छा काम: गड्ढे में गिरी गाय के बचाव कार्य की अगुवाई की, खुद दिखाते रहे टॉर्च
Mon, 15 Nov 2021 02:27 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 15 Nov 2021 02:27 PM IST
सार
सीएम चन्नी ने गड्ढे में गिरी गाय को बचाने में मदद दी। इससे पहले नवजोत सिद्धू भी एक घायल युवक को अस्पताल पहुंचाकर चर्चा में आए थे।
विज्ञापन
बचाव कार्य के दौरान टॉर्च पकड़ कर खड़े सीएम चन्नी।
- फोटो : twitter @CHARANJITCHANNI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के विधानसभा चुनाव सिर पर हैं। ऐसे में सियासत की गरमागरमी के बीच नेताओं के अच्छे काम भी चर्चा का विषय बन रहे हैं। रविवार रात को सीएम चरणजीत चन्नी का कुछ अलग ही रूप दिखा। उन्होंने गड्ढे में गिरी गाय की जान बचाने के लिए चल रहे बचाव कार्य की अगुवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने खुद बचाव कार्य में जुटे लोगों को टॉर्च दिखाई और गाय के बाहर निकलने तक वहीं खड़े रहे। इस बारे में चन्नी ने अपने टि्वटर हैंडल पर जानकारी दी। सीएम ने इस पूरे वाकये का वीडियो शेयर किया और लिखा कि घर जाते समय गड्ढे में गिरी गाय को बचाने के लिए बचाव कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
गाय के बाहर निकलने तक सीएम मौके पर रहे और जब गाय बाहर आ गई तो उन्होंने गाय के पैर भी छुए। इसके बाद वे वहां से रवाना हुए। इससे पहले नवजोत सिद्धू भी इस तरह का काम कर चुके हैं।पटियाला के गांव धरहेड़ी के टोल प्लाजा के पास मंगलवार देर रात सड़क हादसे में घायल युवक की नवजोत सिंह सिद्धू ने मदद की थी। सिद्धू ने अपने स्टाफ की मदद से घायल युवक को उठाकर अपनी गाड़ी से उसे अस्पताल पहुंचाया था। हादसे के बाद ट्रक चालक तो मौके से भाग गया था। इसी बीच वहां से चंडीगढ़ से पटियाला की तरफ पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू जा रहे थे। घायल अमनजोत सिंह को देखकर सिद्धू रुके और उन्होंने अपने स्टाफ की मदद से घायल को अपनी गाड़ी से अस्पताल भिजवाया। घायल युवक को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था। घायल युवक के परिवार वालों ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं कराई।