फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Chaired a high-level meeting to discuss the Industrial power tariff issue

एक जनवरी से मिल सकती है 5 रुपये यूनिट बिजली, इनको सौंपी जिम्मेदारी

Tue, 19 Dec 2017 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 19 Dec 2017 09:34 AM IST
विज्ञापन
Punjab CM Chaired a high-level meeting to discuss the Industrial power tariff issue
Punjab CM Meet
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि उनकी तरफ से इंडस्ट्री को पांच रुपये प्रति यूनिट बिजली देने के वादे में देर नहीं की जाएगी। सरकार एक जनवरी 2018 से नए बिजली ढांचे को लागू करने को तैयार है। इसके लिए कैप्टन ने सोमवार को बैठक कर दो सीनियर कैबिनेट मंत्री मनप्रीत बादल और राणा गुरजीत सिंह को जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन


सीएम ने उन्हें कहा कि वे मंगलवार को उद्योग जगत के लोगों से मुलाकात करें। सस्ती बिजली को लेकर इंडस्ट्री की शंकाएं दूर करें और तय बिजली दरों को पिछले समय से न लागू करने के अलावा अन्य संबंधित मुद्दों के हल निकालें। 
विज्ञापन


 मीटिंग में बिजली रेगुलेटरी कमीशन द्वारा तय की गई नई बिजली दरों को एक अप्रैल 2018 से लागू करने पर भी विचार किया गया। यदि तय दरें मौजूदा रूप में लागू होती हैं तो छह सौ करोड़ का बोझ पड़ेगा। वहीं ऐसे उद्योगों द्वारा नई बिजली दरों का विरोध किया जा रहा है, जो अपनी इकाइयों का लोड ठीक करवाने को और समय चाहते हैं। क्योंकि नई बिजली दरों में लोड के हिसाब से बिल ज्यादा आ रहा है ना कि खपत के हिसाब से।
विज्ञापन
विज्ञापन

करेंगे उद्यमियों से मुलाकात

Punjab CM Chaired a high-level meeting to discuss the Industrial power tariff issue
Captain Amarinder Singh - फोटो : File Photo
 सीएम ने कहा कि देखने में आया है कि ज्यादातर इकाइयों ने अपने लोड घटवा लिए हैं। छोटे उद्योग, खासकर बीमार यूनिट, जोकि कम समय के लिए चले थे, को भी नए दो-चरण दरों के ढांचे ने बुरी मार मारी है।

इन इकाइयों ने बिजली दरों को सीमित रखने की मांग की थी। इस पर मंगलवार की बैठक में दोनों मंत्री विचार करेंगे। सीएम ने कहा कि सरकार रेगुलेटर द्वारा तय दरें लागू करने से पैदा होने वाले अंतर के लिए एक सीमा तक  सब्सिडी देने पर विचार कर रही है।

सीएम ने अधिकारियों को हिदायत दी कि बिजली के सह-उत्पादन और बीमार इकाइयों का मुद्दा रेगुलेटर के पास उठाएं ताकि दो चरणीय बिजली दर स्कीम के उन पर पड़ने वाले प्रभाव को कम किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed