{"_id":"5d2039428ebc3e3cd810e850","slug":"punjab-cm-captain-amrinder-singh-statement-on-rahul-gandhi-resign-from-congress-president-post","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: राहुल गांधी के इस्तीफे पर सीएम अमरिंदर बोले- पार्टी को युवा नेता की जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: राहुल गांधी के इस्तीफे पर सीएम अमरिंदर बोले- पार्टी को युवा नेता की जरूरत
Sat, 06 Jul 2019 12:46 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sat, 06 Jul 2019 12:46 PM IST
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस अध्यक्ष के पद से राहुल गांधी के इस्तीफे पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का बड़ा बयान आया है। उनका कहना है कि राहुल गांधी ने जो फैसला लिया, वह दुर्भायपूर्ण है। लेकिन इस सच को भी झुठलाया नहीं जा सकता कि पार्टी को इस समय एक युवा नेता की ही जरूरत है। जो अपने हुनर, कौशल और जज्बे से पार्टी में जान फूंक सके। पार्टी को मजबूत बनाने की दिशा में काम कर सके। सीडब्ल्यूसी से मेरा आग्रह है कि युवा नेता को ही पार्टी अध्यक्ष की कमान सौंपने की दिशा में सोचें, ताकि वह जमीनी स्तर पर काम करके पार्टी को जन-जन में लोकप्रिय बनाए।
विज्ञापन
Punjab CM: After unfortunate decision of Rahul Gandhi to quit, hope to see another dynamic youth leader as Congress president to galvanise party. Urge CWC to take note of young India’s need for young leader, aligned to aspirations of large youth population&with grassroots connect pic.twitter.com/eAg8LvF4Ox
— ANI (@ANI) July 6, 2019विज्ञापन
पार्टी की हार को अकेले राहुल के कंधों पर नहीं लादा जा सकता
कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद से राहुल गांधी के इस्तीफे पर निराशा प्रकट करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि राहुल को उसी गतिशीलता और मुकाबले की भावना से पार्टी का नेतृत्व लगातार करते रहना चाहिए, जिस प्रकार उन्होंने चुनाव अभियान के दौरान किया था। मुख्यमंत्री ने उम्मीद प्रकट की कि राहुल जल्द ही पार्टी को फिर से ऊंचाइयों की ओर ले जाने के लिए वापस आएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह समय पार्टी के लिए बहुत ही मुश्किलों भरा है लेकिन हम इकट्ठे होकर इस स्थिति से निकल आएंगे और राहुल के नेतृत्व और सोच के साथ ज्यादा शक्तिशाली होंगे। कैप्टन ने दोहराया कि हाल ही के लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार का सारा बोझ अकेले राहुल के कंधों पर नहीं लादा जा सकता क्योंकि यह सभी कांग्रेसी नेताओं की सामूहिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि एक चुनावी हार से राहुल के संपूर्ण नेतृत्व को परिभाषित नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि सामूहिक हार के लिए राहुल द्वारा अपने आप को जवाबदेह बनाना सही नहीं है।