फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab cm captain amrinder singh statement on hardev singh laddi

हरदेव सिंह लाडी के खिलाफ एसएचओ ने रंजिश में मामला दर्ज किया: कैप्टन

Tue, 08 May 2018 10:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 08 May 2018 10:57 AM IST
विज्ञापन
punjab cm captain amrinder singh statement on hardev singh laddi
अमरिंदर सिंह - फोटो : SELF
सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि शाहकोट विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी हरदेव सिंह लाडी के खिलाफ एसएचओ ने रंजिश के तहत मामला दर्ज किया है। पंजाब भवन में मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि एसएचओ परमिंदर सिंह बाजवा को पूर्व बिजली मंत्री राणा गुरजीत सिंह ने उसके अनैतिक आचरण को देखते हुए हटाया था। तब से वह रंजिश पाले हुए था। वे नहीं जानते कि इस एसएचओ का नाम चुनाव आयोग ने शाहकोट उपचुनाव के दौरान नियुक्ति के लिए कैसे चुना।
विज्ञापन


हालांकि इस संबंध में उन्होंने राज्य पुलिस से पूछा है कि आखिर इस व्यक्ति का नाम चुनाव आयोग को किस आधार पर दिया गया? मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि बाजवा ने कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ सुबह 4.30 बजे एफआईआर दर्ज की। उससे पहले रात 11.30 बजे और फिर 12.45 बजे आम आदमी पार्टी के विधायक सुखपाल सिंह खैरा से बात की। इतना ही नहीं, बाजवा ने साजिश को अंजाम देने से पहले शाम 6.30 बजे अकाली नेता चीमा से भी बातचीत की।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव आयोग ने एसएचओ बाजवा को केवल आरोपों की जांच करने को कहा था। लाडी के खिलाफ कोई कार्रवाई या एफआईआर दर्ज करने को नहीं कहा था। यह पूछे जाने पर कि क्या सरकार बाजवा के खिलाफ कोई कार्रवाई करेगी? कैप्टन ने कहा कि चुनाव आचार संहिता के चलते राज्य सरकार कोई कार्रवाई नहीं करेगी। बल्कि वे खुद चुनाव आयोग से अपील करेंगे कि एसएचओ की इन गतिविधियों की जांच कराएं। यह पूछे जाने पर कि कांग्रेस प्रत्याशी लाडी पर लगे आरोप क्या गलत हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि सौ फीसदी गलत आरोप हैं। सीएम ने यह भी कहा कि पंजाब पुलिस के इतिहास में शायद यह पहली बार हुआ है कि किसी मामले में इतनी तेजी से एफआईआर दर्ज की गई हो। इस मौके पर जब यह जानकारी दी गई कि एसएचओ द्वारा एक पत्रकार को भी धमकी दी गई है, तो सीएम ने कहा कि इस संबंध में भी वे चुनाव आयोग को शिकायत देंगे।


अकाली दल के महासचिव तुरना कांग्रेस में शामिल
अकाली दल के महासचिव रविंदर सिंह तुरना सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। पंजाब भवन में पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल उनका पार्टी में स्वागत किया। तुरना के साथ एनआरआई सभा के जसबीर सिंह गिल ने भी कांग्रेस ज्वाइन की। भट्ठल ने कहा कि तुरना के साथ 23 पंचायतें भी कांग्रेस से जुड़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed