फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Captain Amrinder Singh Celebrated Eid with Kashmiri Students

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कश्मीरी विद्यार्थियों संग मनाई ईद दी दावत, छात्र बोले- पंजाब हमारा दूसरा घर

Tue, 13 Aug 2019 11:17 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 13 Aug 2019 11:17 AM IST
विज्ञापन
Punjab CM Captain Amrinder Singh Celebrated Eid with Kashmiri Students
पंजाब सीएम के साथ कश्मीरी विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला
कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने के बाद बदले हालात के बीच अपने घर ईद मनाने न जा सके कश्मीरी विद्यार्थियों को सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोमवार को दावत दी। सीएम ने उन्हें पंजाब भवन में लंच पर बुला कर घर जैसा माहौल देने की कोशिश की। सीएम ने अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ पंजाब की यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे 125 स्टूडेंट्स की मेजबानी की।
विज्ञापन


कैप्टन ने कहा कि उन्हें जल्द कश्मीर के हालात सुधर जाने का भरोसा है। उन्होंने कश्मीरी विद्यार्थियों की पंजाब में हिफाजत का भरोसा दिया। साथ ही कहा कि बेशक हम आपके परिवारों की जगह तो नहीं ले सकते, पर उम्मीद है कि आप हमें अपना परिवार ही समझेंगे।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि भले ही व्यस्तता के कारण वह लंबे समय से कश्मीर नहीं जा सके हैं, लेकिन मानते हैं कि खूबसूरत वादी उनका दूसरा घर है। उनकी दिली इच्छा थी कि इस त्योहार की खुशियां विद्यार्थियों के साथ सांझी की जाएं। उन्हें विश्वास है कि सबके परिवार सुरक्षित होंगे और जल्द वे उनसे मिल सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टूडेंट्स बोले- पंजाब को अपना दूसरा घर मानते हैं

विद्यार्थियों ने कहा कि वे पंजाब को दूसरा घर मानते हैं। पुलवामा हमले के बाद उन्होंने खुद को यहां हमेशा महफूज समझा। हमने देखा है कि पंजाबियों का दिल बड़ा होता है। फरजाना हफीज ने कहा कि ईद पर घर न जाने के कारण वे अकेला महसूस कर रहे थे। यहां आकर अपने परिवारों की याद आई। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में फाइन आर्ट्स के स्टूडेंट अब्दुल आजाद द्वारा बनाया कैप्टन का स्केच स्टूडेंट्स ने उन्हें भेंट किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ब्रह्म महिंद्रा, बलबीर सिद्धू आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed