फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Captain Amarinder Singh Targets on Arvind Kejriwal

केजरीवाल पर कैप्टन अमरिंदर सिंह का पलटवार, कहा-प्रदूषण विरोधी प्रदर्शन सियासी स्टंट

Wed, 30 Oct 2019 10:11 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 30 Oct 2019 10:11 PM IST
विज्ञापन
Punjab CM Captain Amarinder Singh Targets on Arvind Kejriwal
अरविंद केजरीवाल, कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बुधवार को अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा दिल्ली स्थित पंजाब भवन के समक्ष प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन महज सियासी स्टंट है, जो राष्ट्रीय राजधानी में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री वायु प्रदूषण जैसे गंभीर मुद्दे पर कोरा झूठ बोलकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। 

विज्ञापन


कैप्टन ने दिल्ली सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में फैले वायु प्रदूषण के पीछे मुख्य कारण निरंतर निर्माण कार्य, व्यापक औद्योगीकरण और शहर में यातायात का खराब प्रबंध जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल अपनी सरकार की नाकामियों को छिपाते हुए झूठ बोलकर लोगों का ध्यान भटकाना चाहते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपनी गलतियों को छिपाकर दूसरों पर दोष लगाकर केजरीवाल अपनी खराब लीडरशिप का सबूत दे रहे हैं। 
विज्ञापन


केजरीवाल को बेशर्म झूठ बोलने वाला करार देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि वह पांच साल दिल्ली में प्रदूषण की समस्या को रोकने में फेल साबित होने के बाद अब राजसी चालों का सहारा ले रहे हैं। अब जब दिल्ली में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है तो आप प्रमुख को इस नाजुक मुद्दे का ख्याल आया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कैप्टन ने दिल्ली के मुख्यमंत्री को सवाल किया कि वह इस समस्या से निपटने के लिए दिल्ली सरकार द्वारा उठाए कदमों के बारे में लोगों को बताएं। केजरीवाल का यह दावा कि दिल्ली की भयानक स्थिति के लिए पड़ोसी राज्यों में जलाई जा रही पराली है। मुख्यमंत्री ने इसे कोरा झूठ करार देते कहा कि अगर केजरीवाल के इस दावे को मान भी लिया जाए कि दिल्ली में वायु प्रदूषण का मुख्य कारण पराली जलाना है तो वे यह बताएं कि राष्ट्रीय राजधानी में दिसंबर से जनवरी माह के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक खतरनाक स्तर तक क्यों पहुंचता है। 

मुख्यमंत्री ने केजरीवाल से सवाल किया कि वे यह बताएं कि पंजाब जैसा सूबा जहां पराली जलाई जा रही है, वहां वायु गुणवत्ता सूचकांक का स्तर दिल्ली जैसे प्रदेश से बेहतर कैसे होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में दीवाली के बाद प्रदूषण स्तर में अचानक बढ़ोतरी का कारण पटाखे हैं, जिसे रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करने में केजरीवाल और उनकी सरकार बुरी तरह फेल साबित हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed