{"_id":"59a841074f1c1bf4278b49d1","slug":"punjab-cm-captain-amarinder-singh-filled-bonds-of-five-lakh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीएम कैप्टन ने भरा पांच लाख का बॉन्ड, अब जाएंगे विदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम कैप्टन ने भरा पांच लाख का बॉन्ड, अब जाएंगे विदेश
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 03 Sep 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
Punjab CM Captain Amarinder Singh
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का विदेश जाने का रास्ता वीरवार को साफ हो गया। अदालत आकर उन्होंने पांच लाख रुपये का बॉन्ड भरा। इसके बाद कोर्ट ने उन्हें पासपोर्ट जारी कर दिया। उनके पक्ष में यह जमानती बॉन्ड मोहाली के सेक्टर-71 निवासी मनेशवर सिंह खैहरा ने भरा है। खैहरा ने पंजाब एंड सिंध बैंक वाली पांच लाख दस हजार रुपये वाली एफडी देकर यह बॉन्ड भरा।
जानकारी के मुताबिक, इससे पहले 28 अगस्त को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को विदेश जाने की अनुमति मिल गई थी। कैप्टन की तरफ से इस संबंध में अदालत में दायर की गई, जिसे अदालत ने अपनी मंजूरी दे दी थी।। अब कैप्टन पांच से 25 सितंबर के बीच में अपनी विदेश यात्रा कर पाएंगे। इस दौरान उनके इंग्लैंड व इस्राइल जाने का प्रोग्राम है।
जिक्रयोग है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ विजिलेंस द्वारा दायर केस अदालत में चल रहा है। ऐसे में वह अपनी मर्जी से विदेश नहीं जा सकते हैं। उनका पासपोर्ट अदालत में जमा रहता है। अदालत से मंजूरी मिलने के बाद भी आगे का प्रोग्राम बनाते हैं।

यात्रा में पुस्तक व बिजनेस पर होगी चर्चा
Punjab CM Captain Amarinder Singh
- फोटो : File Photo
यात्रा में पुस्तक व बिजनेस पर होगी चर्चा
जानकारी के मुताबिक, कैप्टन अमरिंदर सिंह इस दौरान इंग्लैंड और इस्राइल की यात्रा करेंगे। इंग्लैंड में जहां अपनी पुस्तक वैटल ऑफ सारागढ़ी के कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनके साथ पंजाब सरकार का एक प्रतिनिधिमंडल भी इस्राइल जा रहा है। वहां पर सीएम अपने दल की अगुवाई करेंगे। साथ ही वहां पर पंजाब सरकार इस्राइल की सरकार से कई समझौते करेगी।
पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर सौंपा मांग पत्र
अदालत में जमानती बॉन्ड भरने के बाद कोर्ट से बाहर आने पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को मोहाली के पत्रकारों ने सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक मांग पत्र सौंपा। इस मौके पत्रकारों ने मांग रखी है कि पत्रकारों की सुरक्षा को मजबूत बनाया जाए।