फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab cm captain amarinder on kejriwal one day hunger strike arvind kejriwal is back stabber liar to farmers

दिल्ली सीएम के एक दिन के अनशन पर बोले कैप्टन अमरिंदर- केजरीवाल किसानों की पीठ में छुरा घोंपने वाले झूठे व्यक्ति

Sun, 13 Dec 2020 11:59 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sun, 13 Dec 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
Punjab cm captain amarinder on kejriwal one day hunger strike arvind kejriwal is back stabber liar to farmers
फाइल फोटो - फोटो : एएनआई

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कॉरपोरेट घराने के साथ बिजली समझौता किए जाने की खबर को अफवाह बताया। इसके लिए उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आप सांसद भगवंत मान को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वे झूठे व्यक्ति हैं। किसानों का समर्थन हासिल करने के लिए वे ऐसी झूठी अफवाह फैलाकर किसानों के हितैषी बनने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन


कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि दिल्ली में केजरीवाल सरकार कॉरपोरेट घरानों का सहारा ले रही है। केजरीवाल सरकार एक कॉरपोरेट घराने द्वारा चलाई जा रही कंपनी बीएसईएस के अधीन दिल्ली में बिजली क्षेत्र में किए सुधारों को सबसे बड़ी उपलब्धि बताने का ढोल बजा रही है।
विज्ञापन


दूसरी तरफ पंजाब सरकार ने न तो किसी कॉरपोरेट घराने के साथ समझौता किया है और न ही राज्य में बिजली की खरीद के लिए प्राइवेट कंपनियों की बोली संबंधी कोई फैसला किया है। असली तथ्य यह है कि केजरीवाल सरकार ने 23 नवंबर को उस समय पर कृषि कानूनों में से एक कानून बेशर्मी के साथ नोटीफाई कर दिया जब किसान इन कानूनों के खिलाफ दिल्ली की तरफ कूच करने की तैयारियां कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि अब केजरीवाल सोमवार से किसानों की भूख हड़ताल के समर्थन में उपवास का एलान करके नौटंकी कर रहे हैं। कैप्टन ने केजरीवाल से कहा कि जब हमारे किसान आपके शहर की सड़कों पर बहादुरी के साथ ठंड का सामना कर रहे हों तो आप इस मौके को अपने राजनीतिक हितों के लिए बरतने संबंधी किस तरह सोच सकते हो।

‘भगवंत मान कॉमेडियन के अलावा कुछ नहीं’

मुख्यमंत्री ने आप के सांसद भगवंत मान पर निशाना साधते हुए कहा कि वह केवल एक कॉमेडियन हैं, जिनको कभी भी गंभीरता से नहीं लिया गया। यह जिक्र करते हुए कि पंजाब बिजाई सीजन के दौरान किसानों की सहायता के लिए सालों से अतिरिक्त बिजली खरीद रहा है, मुख्यमंत्री ने कहा कि यह स्पष्ट है कि केजरीवाल और उनकी पार्टी को न ही कुछ पता है और न ही इसकी कोई परवाह है कि क्या बीजा जा रहा है या किसानों की क्या जरूरतें हैं।

केजरीवाल को दी चेतावनी
दिल्ली के मुख्यमंत्री को चेतावनी देते हुए कैप्टन ने कहा कि राज्य में गलत जानकारी फैलाने के लिए आप द्वारा अपनाए गए हथकंडे, पंजाब सरकार और किसानों के दरमियान विभाजन डालने की कोशिश में सफल नहीं हो पाएंगे। कैप्टन ने केजरीवाल को चुनौती दी कि वह किसानों के कल्याण के लिए उठाए गए किसी भी एक कदम की मिसाल दें।

कॉरपोरेट घराने से बिजली खरीद समझौता कैप्टन का किसानों के साथ छल : भगवंत मान
आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद भगवंत मान ने कहा कि कृषि कानूनों के विरुद्ध जारी किसानों के संघर्ष के बीच पंजाब सरकार द्वारा कॉरपोरेट घराने से बिजली खरीद समझौता कर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किसानों के साथ छल किया है। कृषि विरोधी कानूनों और कॉरपोरेट घरानों के बारे में कैप्टन सरकार की कथनी और करनी में फर्क है। कैप्टन भाजपा के मुख्यमंत्री के तौर पर काम कर रहे हैं।

भगवंत मान ने कहा कि जब कृषि कानूनों के विरुद्ध पंजाब और देश के किसान 26 नवंबर को दिल्ली कूच करने के लिए आह्वान कर रहे थे तो ठीक उस समय कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एक कॉरपोरेट घराने के साथ बिजली खरीदने की डील सफलतापूर्वक पूरी कर ली थी।

मान ने कहा कि नैतिकता के आधार कैप्टन को इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री की ओर से गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात के दौरान शायद कैप्टन यह ही बताने आए थे कि उनके हुक्मों के मुताबिक समझौता कर लिया गया है, अब ईडी के पक्ष से मेहरबानी रखना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed