फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Capt Amarinder Singh urges to Farmers for Not disrupt telecom services in State

पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह की किसानों से अपील, न काटें मोबाइल टावरों की बिजली

Sat, 26 Dec 2020 12:23 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 26 Dec 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
Punjab CM Capt Amarinder Singh urges to Farmers for Not disrupt telecom services in State
कैप्टन अमरिंदर सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

पंजाब भर में विभिन्न मोबाइल टावरों की बिजली सप्लाई काटने की रिपोर्टों के मद्देनजर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आंदोलनरत किसानों को ऐसी कार्रवाई से लोगों के लिए असुविधा पैदा न करने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने किसानों को अपना संघर्ष उसी संयम से जारी रखने की भी अपील की है, जैसे वह पिछले कई दिनों से अनुशासन में रहकर कर रहे हैं। 

विज्ञापन


कोविड महामारी के समय दूरसंचार सेवाएं लोगों के लिए और महत्वपूर्ण हो जाने का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने किसानों को वैसी ही जिम्मेदारी की भावना दिखाने की अपील की है, जैसी भावना पिछले एक महीने से दिल्ली की सरहद पर चल रहे संघर्ष के दौरान दिखाई जा रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- हर बार किस्मत नहीं देती साथ...दो माह पहले मौत के मुहाने से लौटा, अब ठीक वैसे ही 'साथी' संग गई जान
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों से टेलीकॉम सेवाएं देने वाली कंपनियों के मुलाजिमों/तकनीकी कर्मचारियों से हाथापाई कर कानून अपने हाथ में न लेने की अपील करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के लोग कृषि कानूनों के खिलाफ लड़ाई में किसानों के साथ खड़े हैं और आगे भी इसी तरह खड़े रहेंगे। उन्होंने किसानों से विनती कि वह भी बदले में इसी तरह का रास्ता अपनाते हुए यह यकीनी बनाएं कि उनकी इंसाफ की लड़ाई के दौरान राज्य के लोगों को किसी भी तरह की मुश्किल नहीं होगी।


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के कई हिस्सों में किसानों द्वारा मोबाइल टावरों की बिजली सप्लाई बंद करने के कारण दूरसंचार सेवाओं में रुकावट के कारण विद्यार्थियों की ऑनलाइन शिक्षा पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। वहीं महामारी की वजह से घर से काम कर रहे लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी में भी यह चीज रुकावट बन रही है। 

यह भी पढ़ें- कौन थे पंडित गोलकनाथ, जिनके नाम पर बना पंजाब का सबसे पुराना चर्च, रोचक है इतिहास

गौरतलब है कि पंजाब सबसे अधिक दूरसंचार घनत्व वाले राज्यों में से एक है। मुख्यमंत्री ने यह अपील टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोवाइडर्ज की रजिस्टर्ड संस्था, टेलीकॉम एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोवाइडर्ज एसोसिएशन (टीएआईपीए) द्वारा की गई विनती के मद्देनजर आई है। इसमें राज्य सरकार से कहा गया है कि वह किसानों को इंसाफ की लड़ाई में किसी गैर-कानूनी गतिविधियों का सहारा न लेने के लिए प्रेरित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed