फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Capt Amarinder Singh Honored Balbir singh sr At PGI Chandigarh

महाराजा रणजीत सिंह अवार्ड से नवाजे गए 100 महारथी, बलबीर सीनियर को अस्पताल में दिया गया

Wed, 10 Jul 2019 01:10 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 10 Jul 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
Punjab CM Capt Amarinder Singh Honored Balbir singh sr At PGI Chandigarh
पीजीआई में बलबीर सिंह सीनियर से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि वह तीन बार ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता रहे प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर के नाम की सिफारिश भारत रत्न के लिए करेंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री मंगलवार को पूर्व हॉकी खिलाड़ी से पीजीआई पहुंचकर मिले और उन्हें महाराजा रणजीत सिंह अवार्ड प्रदान किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने एक समारोह में 100 अन्य प्रसिद्ध खिलाड़ियों को महाराजा रणजीत सिंह अवार्ड से सम्मानित किया।
विज्ञापन


कैप्टन ने कहा कि यह अवार्ड देने का काम करीब एक दशक के बाद शुरू किया गया है और इसे अब वार्षिक समारोह के रूप में जारी रखा जाएगा। बलबीर सिंह इन दिनों बीमार होने के कारण पीजीआई में उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवॉर्ड समारोह के अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बलबीर सिंह जैसे महान हॉकी ओलंपियन खिलाड़ियों ने खेल में महान योगदान दिया है, उन्हें अपेक्षित सम्मान दिया जाना चाहिए। 

समारोह में उपस्थित लोगों के साथ अपनी यादें साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने महान धावक मिल्खा सिंह, क्रिकेट के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी, विश्व कप हॉकी के पूर्व कप्तान अजीत पाल सिंह के प्रति भी खुशी जताई। उन्होंने  कहा कि इन प्रसिद्ध खिलाड़ियों को दिया गया अवॉर्ड नए खिलाड़ियों को खेल में बढ़िया प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा। 

यह अवॉर्ड 1978 में शुरू किया गया था, जिसमें 2 लाख रुपये नकद, एक ब्लेजर, एक स्करोल और महाराजा रणजीत सिंह ट्रॉफी दी जाती है, जो घोड़े पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। इससे पहले खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने स्वागती भाषण में कैप्टन के खेल के प्रति जुनून की प्रशंसा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की दूरदर्शी और गतिशील सोच के सहारे ही राज्य सरकार व्यापक खेल नीति अमल में लाई है। 

खेल मंत्री ने सभी सीनियर खिलाड़ियों और विदेशों में बसे पंजाबियों से अपील करते हुए कहा कि राज्य के नौजवानों के खेल कौशल को तराशने के लिए सरकार के यत्नों में सहयोग करें।

इस समारोह में कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत, मुख्यमंत्री के सीनियर सलाहकार लैफ्टिनेंट जनरल (रिटा.) टीएस शेरगिल, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल, एमएलए परगट सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव (खेल) संजय कुमार और डायरेक्टर (खेल) राहुल गुप्ता और मशहूर हिंदी फिल्म अभिनेता रणजीत उपस्थित थे।

इन खिलाड़ियों को नवाजा गया महाराजा रणजीत सिंह अवार्ड से

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 101 खिलाड़ी, जिनमें 20 पूर्व खिलाड़ी जो पद्मश्री या अर्जुन अवार्ड से सम्मानित हैं, के अलावा 81 खिलाड़ियों को वर्ष 2011 से 2018 के दौरान खेलों में प्राप्त उपलब्धियों के लिए महाराजा रणजीत सिंह अवार्ड से सम्मानित किया।

यह खिलाड़ी हैं- पद्मश्री अर्जुन अवार्डी बलबीर सिंह सीनियर, मिल्खा सिंह, गुरबचन सिंह रंधावा, अजीत पाल सिंह, बिशन सिंह बेदी, कमलजीत कौर संधू, ब्रिगेडियर हरचरण सिंह, कर्नल बलबीर सिंह, बलदेव सिंह, हरमीक सिंह, हरदीप सिंह, जगजीत सिंह, गुरशन राय, जयपाल सिंह, गुरप्रीत सिंह, बलविंदर सिंह फिडा, परमजीत सिंह, हरभजन सिंह, सुरजीत सिंह और महिंदर सिंह गिल।

आठ वर्षों बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर 81 खिलाड़ी सम्मानित
2011 : राजपाल सिंह, राजिंदर सिंह रहेलू, हिना सिद्धू, मनदीप कौर, गगनदीप कौर, दिलावर सिंह, कुलजीत सिंह, जगदीप सिंह, कोमलप्रीत शुक्ला, रविपाल, रणजीत कौर, मनकिरण कौर, गुरचंद सिंह, हरदीप सिंह और मनजीत सिंह।

2012 : नवप्रीत कौर, सुनीता रानी, गुरिंदर सिंह, अमृत सिंह, शम्मीप्रीत कौर, किरणजीत कौर, राजवंत कौर, स्वर्णजीत सिंह, साहिल पठानिया, जश्नदीप सिंह, लखबीर कौर, नवजोत कौर, रणजीत सिंह और महाबीर सिंह।

2013: मनदीप कौर, अमनदीप कौर, सपना दत्ता, समित सिंह और तृप्तपाल सिंह।
2014 :  दविंदर सिंह, गुरबाज सिंह, जसमीन, मनदीप सिंह और बलजीत सिंह।
2015 : अरपिंदर सिंह, तृषा देब, शाहबाज सिंह भंगू, धरमवीर सिंह, अमन कुमार, रूबी तोमर, शिव कुमार, विकास ठाकुर, दविंदर सिंह और अमनदीप शर्मा।

2016 : स्वर्ण सिंह विर्क, खुशबीर कौर, कंवलप्रीत सिंह, अमजोत सिंह, रेखा रानी, नीलम रानी, प्रभजोत कौर बाजवा, मनिंदर कौर, गुरविंदर सिंह, राजविंदर कौर, गुरिंदर सिंह, मलाइका गोयल, गुरप्रीत सिंह, जसवीर कौर और पारुल गुप्ता।

2017 : राजरानी, अमनदीप कौर (हैंडबाल), अमनदीप कौर (हाकी), वरिंदर कुमार, अजीतेष कौशल, दविंदर सिंह और संजीव कुमार।
2018 : मनप्रीत सिंह, नवजीत कौर ढिल्लो, रमनदीप कौर, गुरजीत कौर, रणदीप कौर, वीरपाल कौर, नवनीत कौर, साहिल चोपड़ा, हर्षदीप कौर और वीणा अरोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed