फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Capt Amarinder Singh directs police to take action against those vandalising mobile towers

पंजाब में टावरों को क्षतिग्रस्त करने वालों पर होगा एक्शन, कैप्टन ने पुलिस को दिया कार्रवाई का आदेश

Tue, 29 Dec 2020 12:12 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 29 Dec 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Punjab CM Capt Amarinder Singh directs police to take action against those vandalising mobile towers
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह। - फोटो : ANI

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य में मोबाइल टावरों की तोड़फोड़ और दूरसंचार सेवाओं में बाधा डालने वालों को कड़ी चेतावनी देते हुए पुलिस को ऐसी गैर-कानूनी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह पंजाब में किसी भी निजी या सरकारी संपत्ति का नुकसान सहन नहीं करेंगे। उनकी तरफ से ऐसी कार्रवाई न करने की बार-बार अपील करने के बाद भी इसे अनदेखा करने के कारण उन्हें कड़ा रुख अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ा है। वह अराजकता फैलाने और किसी को भी कानून अपने हाथों में लेने की आज्ञा नहीं देंगे। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि दूरसंचार सेवाओं में बाधा से राज्य में संचार ब्लैकआउट हो सकता है और इससे खासकर छात्रों और पेशेवर व्यक्तियों को गंभीर नुकसान हो सकता है। परीक्षाओं खासकर बोर्ड की परीक्षा नजदीक होने और कोविड महामारी के मद्देनजर विद्यार्थी ऑनलाइन शिक्षा पर निर्भर हैं, जिस कारण दूरसंचार सेवाओं में बाधा डालने से बच्चों के भविष्य पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। बैंकिंग सेवाएं, जो कोविड के संकट के दौरान बड़े स्तर पर ऑनलाइन लेन-देन पर निर्भर हैं, को ऐसी गैर-कानूनी गतिविधियों से ठेस पहुंच रही है।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- किसान आंदोलन: पंजाब में 24 घंटे में 90 मोबाइल टावरों के कनेक्शन काटे, अब तक 1500 को पहुंचाया नुकसान
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों से हमदर्दी, लेकिन कानून हाथ में लेने की आज्ञा नहीं : कैप्टन
मुख्यमंत्री ने चेताया कि हिंसा प्रदर्शनकारियों को आम लोगों से अलग कर सकती है, जो किसान समुदाय के हितों के लिए दुष्प्रभावी साबित होगा। उनकी सरकार की संघर्षशील किसानों के साथ पूरी हमदर्दी है और इसी कारण ही राज्य की विधानसभा में केंद्र के कानूनों को बेअसर करने के लिए प्रांतीय संशोधन बिल लाए गए लेकिन किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

पंजाब में 1561 मोबाइल टावरों की सेवाएं प्रभावित
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि बीते कुछ दिनों में 1561 मोबाइल टावरों की सेवाएं प्रभावित हुई हैं, जिनमें से सोमवार से 32 मोबाइल टावरों की बिजली सप्लाई में बाधा पड़ने के कारण 146 टावर प्रभावित हुए। इससे बाकी 114 टावरों की सेवाएं भंग हो गई। अब तक 433 टावरों की मरम्मत की जा चुकी है। राज्य के कुल 22 जिलों में 21306 मोबाइल टावर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed