फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Capt Amarinder Singh attack on BJP over Red fort violence

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा- सेना का सम्मान और राष्ट्रीय ध्वज की अहमियत भाजपा को क्या पता

Sun, 31 Jan 2021 10:28 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 31 Jan 2021 10:28 AM IST
विज्ञापन
Punjab CM Capt Amarinder Singh attack on BJP over Red fort violence
कैप्टन अमरिंदर सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भाजपा नेता तरुण चुघ द्वारा उनकी सैन्य पृष्ठभूमि पर की गई टिप्पणी का करारा जवाब देते हुए कहा है कि भाजपा या उसकी लीडरशिप को सेना के सम्मान या राष्ट्रीय ध्वज की अहमियत का क्या पता है। हर दूसरे दिन सरहदों से हमारे पंजाबियों के शव तिरंगे में लिपटकर आते हैं। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के बेटों के शरीर हम हर दूसरे दिन राष्ट्रीय झंडे में लिपटे हुए देखते हैं। इसकी पीड़ा का एहसास हम ही जानते हैं। भारत के गौरव और अखंडता की रक्षा के लिए जान न्योछावर कर रहे सैनिकों के प्रति भाजपा को स्पष्ट तौर पर कोई हमदर्दी या संवेदना नहीं है। न तो चुघ और न ही उनकी पार्टी उन सैनिकों की वेदना को समझ सकती है, जो अपने पिता और भाइयों पर हक मांगने के जवाब में अत्याचार और आंसू गैस के गोले बरसते देखते हैं। बता दें कि भाजपा नेता तरुण ने आरोप लगाया था कि पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह लाल किले पर तिरंगे का अपमान करने वालों का साथ दे रहे हैं।
विज्ञापन


चुघ की टिप्पणी पर उन्हें आड़े हाथ लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा गणतंत्र दिवस के सम्मान की बात करने का नैतिक हक गंवा चुकी है, जिसने पिछले छह वर्षों में खासकर कृषि कानूनों संबंध में संवैधानिक ताने-बाने को सोची-समझी साजिश के तहत चोट पहुंचाई है। कैप्टन ने कहा कि गणतंत्र दिवस के उस सम्मान का क्या हुआ, जब केंद्र सरकार ने बिना किसी से सलाह किए कृषि अध्यादेश लाकर संघीय ढांचे और राज्यों के संवैधानिक हकों को चोट पहुंचाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शरारती तत्वों में भाजपा के अपने समर्थक थे
लाल किले पर तिरंगे के निरादर संबंधी आरोपों का जवाब देते हुए कैप्टन ने कहा कि लाल किले पर हुई हिंसा में किसी का समर्थन करना तो दूर की बात है, वह सबसे पहले आजाद भारत के प्रतीक का निरादर होने और हिंसा की सख्त शब्दों में निंदा करने वालों में से थे। मुख्यमंत्री ने अपनी बात दोहराते हुए कहा कि उन्हें इस बात पर जरा भी विश्वास नहीं है कि समस्या खड़ी करने वाले किसान थे। 


उन्होंने कहा कि शरारती तत्वों में भाजपा के अपने समर्थक शामिल थे, जिनको गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रीय राजधानी में लाल किले में गड़बड़ करने के लिए भड़काते हुए देखा गया। उन्होंने कहा कि इस बात का पर्दाफाश होना चाहिए कि किसने साजिश रची और यह पता लगे कि इसमें किसी पार्टी या तीसरे मुल्क का हाथ तो नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed