फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Capt Amarinder Singh accept resignation of IG Kunwar Vijay Pratap Singh

पंजाब : कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आईजी कुंवर विजय प्रताप का इस्तीफा किया मंजूर, गृह विभाग को भेजा

Tue, 20 Apr 2021 12:13 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 20 Apr 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Punjab CM Capt Amarinder Singh accept resignation of IG Kunwar Vijay Pratap Singh
आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह। - फोटो : फाइल

कोटकपूरा और बहिबल कलां गोलीकांड मामले में गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) के प्रमुख आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह का इस्तीफा सोमवार को पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंजूर कर लिया है। बता दें कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इससे पहले कुंवर विजय प्रताप सिंह का इस्तीफा अस्वीकार कर दिया था और कहा था कि राज्य को उनके जैसे योग्य अधिकारी की सेवाओं की जरूरत है। लेकिन करीब चार दिन बाद मुख्यमंत्री ने उनका इस्तीफा स्वीकार करने के बाद गृह विभाग को भेज दिया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गृह विभाग ने कुंवर विजय प्रताप सिंह का इस्तीफा स्वीकार करने की सूचना केंद्रीय गृह मंत्रालय को भी दे दी है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने कोटकपूरा व बहिबल कलां गोलीकांड मामले से संबंधित एसआईटी की जांच रिपोर्ट को रद्द कर दिया था और पंजाब सरकार को निर्देश दिया था कि इस मामले की जांच के लिए नई एसआईटी का गठन किया जाए, जिससे मौजूदा एसआईटी के प्रमुख (कुंवर विजय प्रताप सिंह) को अलग रखा जाए। 
विज्ञापन


इसके अगले ही दिन कुंवर विजय प्रताप ने समयपूर्व सेवामुक्ति की मांग की और अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री को भेज दिया था। हालांकि मुख्यमंत्री ने इस्तीफा नामंजूर कर दिया था लेकिन दो दिन बाद कुंवर विजय प्रताप जब व्यक्तिगत मुलाकात के लिए राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे तो मीडिया के सवालों के जवाब में उन्होंने साफ कर दिया था कि इस्तीफे पर मुख्यमंत्री ने उन्हें  मनाने की बहुत कोशिश की लेकिन उन्होंने ही मुख्यमंत्री को मना लिया है। कुंवर विजय प्रताप सिंह का कहना था कि वे समाज की सेवा से जुड़े रहेंगे लेकिन एक आईपीएस अधिकारी की तरह नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed