फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab cm Bhagwant Singh Mann launched his new WhatsApp channel

पंजाब: सीएम भगवंत मान ने लॉन्च किया अपना व्हाट्सएप चैनल, लोगों से सीधा संबंध बढ़ाने को उठाया कदम

Fri, 22 Sep 2023 09:18 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 22 Sep 2023 09:18 AM IST
सार

नए चैनल https://whatsapp.com/channel/0029va42i695fm5iifathj0q की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री ने इसे नागरिक केंद्रित फैसला बताया, जिसका उद्देश्य लोगों से बेहतर संपर्क बनाना है। उन्होंने कहा कि लोग इस लिंक के जरिये चैनल का हिस्सा बन सकते हैं

विज्ञापन
Punjab cm Bhagwant Singh Mann launched his new WhatsApp channel
पंजाब के सीएम भगवंत मान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आम लोगों के साथ सीधा संबंध बढ़ाने और राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास में लोगों की बराबर हिस्सेदारी के लिए अपना नया व्हाट्सएप चैनल लॉन्च किया।

विज्ञापन


इस नए चैनल https://whatsapp.com/channel/0029va42i695fm5iifathj0q की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री ने इसे नागरिक केंद्रित फैसला बताया, जिसका उद्देश्य लोगों से बेहतर संपर्क बनाना है। उन्होंने कहा कि लोग इस लिंक के जरिये चैनल का हिस्सा बन सकते हैं और उनको राज्य सरकार की जन हितैषी और विकास प्रमुख नीतियों के बारे में ताजा जानकारी मिलती रहेगी। यह प्रयास लोगों को शासन का अटूट अंग बनाने में बहुत सहायक होगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे राज्य सरकार और लोगों के बीच रिश्ता और पक्का होगा क्योंकि इससे दोनों तरफ में वार्तालाप सीधा होगा। आज प्रौद्योगिकी का युग है और इस कदम से राज्य के लोग भी सरकार के साथ शासन में बराबर के हिस्सेदार बन सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मान ने कहा कि यह प्रयास लोगों को राज्य के विकास और लोगों की भलाई के लिए पंजाब सरकार के प्रयासों के बारे ताजा जानकारी मुहैया करवाने में सहायक होगा। उन्होंने पंजाब के लोगों को राज्य सरकार की तरफ से किए जा रहे जन हितैषी प्रयासों के बारे में निरंतर अवगत करवाने के लिए इस व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल होने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed