फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Bhagwant Mann will visit Jalandhar tomorrow

कल जालंधर में सीएम मान: जयंती पर बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन, लोगों को संबोधित भी करेंगे

Wed, 13 Apr 2022 11:08 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 13 Apr 2022 11:08 AM IST
सार

आप विधायक शीतल अंगुराल के निवेदन पर सीएम मान ने आने पर सहमति जताई है। सीएम मान सुबह करीब 11 बजे समारोह में पहुंचेंगे और वहां बाबा साहेब को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद लोगों को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
Punjab CM Bhagwant Mann will visit Jalandhar tomorrow
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संविधान निर्माता बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर की जयंती पर पंजाब के सीएम भगवंत मान जालंधर में राज्यस्तरीय समारोह में शिरकत करेंगे। सीएम पहली बार जालंधर आ रहे हैं। इसकी तैयारियों के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है और सुरक्षा मजबूत कर दी है। बता दें कि 1951 में बाबा साहेब ने जिस पार्क में संबोधन किया था, सीएम मान वहीं नतमस्तक होंगे।

विज्ञापन


सीएम मान जालंधर के वेस्ट हलके में बन रहे बाबा साहेब आंबेडकर गर्ल्स कॉलेज के समारोह में शिरकत करेंगे। मंगलवार को जालंधर वेस्ट से विधायक शीतल अंगुराल ने जालंधर के डीसी घनश्याम थोरी व कमिश्नर पुलिस गुरप्रीत सिंह तूर के साथ मौके का दौरा किया और सुरक्षा व्यवस्था के अलावा प्रबंधों का जायजा लिया।
विज्ञापन

 
जालंधर के इलाके में 42 फीसदी अनुसूचित जाति की आबादी है और जालंधर वेस्ट से विधायक शीतल अंगुराल ने सीएम भगवंत मान से गुजारिश की थी कि उनके इलाके में बूटा मंडी में एक पार्क है, जहां 1951 में बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर आए थे और पार्क में लोगों को संबोधित किया था। इसलिए उनके प्रकाश दिवस पर इसी पार्क में आकर बाबा साहेब को श्रद्धा सुमन अर्पित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


आप विधायक शीतल अंगुराल के निवेदन पर सीएम मान ने आने पर सहमति जताई है। सीएम मान सुबह करीब 11 बजे समारोह में पहुंचेंगे और वहां बाबा साहेब को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद लोगों को संबोधित करेंगे। इस समारोह में हजारों लोग शिरकत करेंगे। 


विधायक शीतल अंगुराल ने बताया कि बाबा साहेब आंबेडकर ने 27 अक्तूबर 1951 को बूटा मंडी में स्थित पार्क में लाखों लोगों को संबोधित किया था। इसके बाद 28 अक्तूबर 1951 को डीएवी कॉलेज जालंधर में भारतीय लोकतंत्र के भविष्य पर जबरदस्त भाषण दिया था। इसकी चर्चा पूरे विश्व में हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed