{"_id":"66702d8e6dfc29585900c8db","slug":"punjab-cm-bhagwant-mann-took-meeting-of-district-deputy-commissioners-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: आचार सहिंता हटने के बाद सीएम मान ने ली जिला उपायुक्तों की बैठक, लंबित कामों को मिलेगी गति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: आचार सहिंता हटने के बाद सीएम मान ने ली जिला उपायुक्तों की बैठक, लंबित कामों को मिलेगी गति
Mon, 17 Jun 2024 06:05 PM IST
भूपेंद्र सिंह
पीटीआई, चंडीगढ़
पीटीआई, चंडीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 17 Jun 2024 06:05 PM IST
सार
सोमवार को चंडीगढ़ में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रदेश के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने आम जन के कार्यों को लेकर अधिकारियों को हिदायतें दी।
विज्ञापन
भगवंत मान
- फोटो : X @BhagwantMann
विस्तार
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को सभी जिलों उपायुक्तों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि तीन माह के करीब आचार सहिंता के कारण कार्य रुके हुए थे। अब उन कामों को फिर से शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
VIDEO | Punjab CM Bhagwant Mann (@BhagwantMann) addresses a press conference in Chandigarh.
विज्ञापन
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvqRQz) pic.twitter.com/OphPsYQcp6— Press Trust of India (@PTI_News) June 17, 2024
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 16 मार्च को लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लगने के बाद विकास के सब कार्य रुके हुए थे। तीन माह से अधिक समय से काम रुके हुए थे। इसी को लेकर सभी डिप्टी कमीश्नर को बुलाया गया। इसमें लंबित काम, चाहे रोजगार हो, गेहूं की घर-घर डिलिवरी हो या फिर शहीद परिवारों के सम्मान की बात हो। ये सब फिर से शुरू किए जाएंगे।
इसको लेकर अधिकारियों को सख्त हिदायत दी गई है कि सभी काम अच्छे से पूरे किए जाए। उन्होंने कहा कि मुझे चुनाव में पंजाब के गांवों-गलियों में लोगों से मिलने का मौका मिला। इस दौरान लोगों के छोटे-छोटे सुझाव व शिकायतें मिली। जिनपर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ये हमारा वादा है कि लोगों को सरकारी दफ्तरों में कार्यों को लेकर दुखी नहीं होने दिया जाएगा।