{"_id":"6400287200eae2989605e0a3","slug":"punjab-cm-bhagwant-mann-to-meet-union-home-minister-amit-shah-in-delhi-today-all-update-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले भगवंत मान, बॉर्डर सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले भगवंत मान, बॉर्डर सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर चर्चा
Thu, 02 Mar 2023 04:30 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 02 Mar 2023 04:30 PM IST
सार
बैठक के एजेंडे के बारे में सूचना नहीं दी गई है लेकिन सूत्रों के अनुसार, अजनाला की घटना के संदर्भ में हो रही है। अजनाला में खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह और उसके समर्थक तलवार और बंदूकें लेकर अपने एक सहयोगी की रिहाई के लिए पुलिस से भिड़ गए थे।
विज्ञापन
गृहमंत्री अमित शाह से मिलेंगे पंजाब सीएम भगवंत मान
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और उनके साथ राज्य में मौजूदा कानून व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा की। इस दौरान फैसला लिया गया कि सुरक्षा संबंधी सभी मुद्दों से निपटने के लिए केंद्रीय और राज्य सुरक्षा एजेंसियां मिलकर काम करेंगी। वहीं, सीएम ने शाह ने अपील की है कि केंद्र सरकार नशे और हथियारों की सीमा पार से तस्करी रोकने के लिए सूबे को खुले दिल से फंड रिलीज करे।
विज्ञापन
अजनाला कांड के बाद सीएम की शाह से मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है। सूत्रों ने बताया है कि बैठक के दौरान अजनाला कांड पर भी चर्चा हुई है। करीब 40 मिनट की इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने गृहमंत्री को सीमा पार से नशे और हथियारों की सप्लाई के लिए ड्रोन के इस्तेमाल के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने इस पर चिंता जताते हुए कहा कि इसे सख्ती से रोकने की जरूरत है जिसके लिए केंद्र सरकार का सहयोग जरूरी है। मान ने दुश्मन की इस चुनौती का आमने-सामने जवाब देने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री के हस्तक्षेप की मांग की। उन्होंने कहा कि सीमा पार से घुसपैठ और ड्रोन हमलों को रोकने के लिए पुलिस बल को अत्याधुनिक उपकरण और हथियार उपलब्ध कराना समय की मांग है।
विज्ञापन
पाकिस्तान ड्रग माफिया को दे रहा सरंक्षण
भगवंत मान ने कहा कि पाकिस्तान ड्रग माफिया को संरक्षण दे रहा है, जो देश की एकता और अखंडता के लिए बहुत घातक साबित हो सकता है। उन्होंने पंजाब पुलिस द्वारा पकड़े गए गैंगस्टरों के बारे में भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री को बताया कि राज्य सरकार गैंगस्टरों के खिलाफ कोई रियायत न बरतने की नीति पर काम कर रही है। पंजाब सरकार हर कीमत पर राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
पंजाब काडर के अधिकारी को चंडीगढ़ का एसएसपी नियुक्त करने की मांग
मुलाकात के दौरान, मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री को पंजाब काडर के अधिकारी को चंडीगढ़ में एसएसपी नियुक्त करने की अपील भी की। इस दौरान उन्होंने कंटीले तारों के पार जाने वाले किसानों को होने वाली कठिनाइयों का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने इसके अलावा ग्रामीण विकास फंड (आरडीएफ) की बकाया राशि का तुरंत भुगतान कराने के लिए भी गृहमंत्री के दखल की मांग की। इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ डीजीपी गौरव यादव और मुख्यमंत्री के विशेष प्रधान सचिव रवि भगत भी मौजूद रहे।