फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Bhagwant mann to meet arvind kejriwal in Tihar Jail today all update

Chandigarh: तिहाड़ जेल में अरविंद केजरीवाल से मिलकर भावुक हो गए भगवंत मान, नहीं रोक पाए अपने आंसू

Mon, 15 Apr 2024 01:15 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 15 Apr 2024 01:15 PM IST
सार

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल शराब घोटाले में तिहाड़ जेल में बंद हैं। सीएम भगवंत मान की उनसे पहले भी मुलाकात तय हुई थी लेकिन ऐन वक्त पर जेल प्रशासन ने मीटिंग को रद्द कर दिया था। 

विज्ञापन
Punjab CM Bhagwant mann to meet arvind kejriwal in Tihar Jail today all update
अरविंद केजरीवाल से मिलकर बाहर आए भगवंत मान - फोटो : twitter @BhagwantMann

विस्तार

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने आज तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ राज्यसभा सांसद और पंजाब के सह प्रभारी डॉ. संदीप पाठक भी थे। पाठक ने बताया कि केजरीवाल से मुलाकात के दौरान सीएम मान भावुक हो गए थे। उनके आंसू निकलने लगे थे। हालांकि थोड़ी देर बाद उन्होंने खुद को संभाला और पार्टी प्रमुख से बातचीत की।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, भगवंत मान ने केजरीवाल को भरोसा दिलाया कि आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनेगी। वहीं केजरीवाल से आमने-सामने मुलाकात न होने पर सीएम मान काफी नाराज दिखे। मान ने कहा कि भाजपा ये गलत व्यवहार कर रही है, बीच में शीशा और फोन पर पार्टी प्रमुख से बात करवाई गई।
विज्ञापन


मान ने कहा कि केजरीवाल से जब उन्होंने उनके स्वास्थ्य का हालचाल पूछा तो केजरीवाल ने कहा कि मेरी छोड़ो ये बताओ पंजाब में फ्री बिजली मिल रही है या नहीं। गेहूं की खरीद मंडियों में अच्छी तरह से हो रही है या नहीं। बारिश के चलते पुख्ता प्रबंध हैं या नहीं। साथ ही उन्होंने पूछा कि दिल्ली के लोगों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना तो नहीं करना पड़ रहा है। केजरीवाल ने इंडिया गठबंधन की होने वाले बैठकों के लिए मान की जिम्मेदारी लगाई है। विधायकों के साथ बैठकें करने का जिम्मा संदीप पाठक को सौंपा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले 10 अप्रैल को सुरक्षा कारणों का हवाला देकर तिहाड़ जेल प्रशासन ने दोनों नेताओं की मुलाकात करवाने से इनकार कर दिया था। शुक्रवार को तिहाड़ जेल प्रशासन और पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच 15 अप्रैल को होने वाली इस मुलाकात को लेकर सुरक्षा व्यवस्थाओं की तैयारियों को लेकर कई अहम निर्णय हुए थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed