फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Bhagwant Mann sent proposal to Centre to fix MSP of 25 crops

Punjab News: भगवंत मान ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव, 25 फसलों की MSP इतने रुपये करने की उठाई मांग

Fri, 12 Jan 2024 09:43 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 12 Jan 2024 09:43 PM IST
सार

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने शुक्रवार को केंद्र सरकार को 25 फसलों की नई एमएसपी तय करने का प्रस्ताव भेजा है। प्रस्ताव के मुताबिक मक्का 2975 रुपये प्रति क्विंटल, कपास 10767 रुपये प्रति गांठ, मूंग 11555 रुपये प्रति क्विंटल और अरहर का न्यूनतम समर्थन मूल्य 9450 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की गई है। 

विज्ञापन
Punjab CM Bhagwant Mann sent proposal to Centre to fix MSP of 25 crops
पंजाब के सीएम भगवंत मान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र सरकार को वर्ष 2024 के लिए 25 खरीफ फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) तय करने का प्रस्ताव भेजा है। इस प्रस्ताव के तहत मुख्यमंत्री मान ने अगले सीजन के लिए धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 3284 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने मांग भी की है।

विज्ञापन


इसके अलावा केंद्र सरकार को गुरुवार को भेजे प्रस्ताव में आगे कहा गया है कि अगले सीजन के लिए मक्का 2975 रुपये प्रति क्विंटल, कपास 10767 रुपये प्रति गांठ, मूंग 11555 रुपये प्रति क्विंटल, अरहर 9450 रुपये प्रति क्विंटल और मूंगफली 8610 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदने के लिए एमएसपी घोषित की जाए।

विज्ञापन

गन्ने के बढ़े मूल्य को दी मंजूरी

इससे पहले मुख्यमंत्री मान ने किसानों के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर गन्ने के मूल्य में 11 रुपये की बढ़ोतरी की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री ने गन्ने की इस राज्य-समर्थन कीमत 11 रुपये बढ़ाने के फैसले को मंजूरी दे दी है। प्रदेश में गन्ने का मूल्य 380 रुपये से बढ़ाकर 391 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र सरकार को भेजे ताजा प्रस्ताव में एमएसपी की मांग

फसल प्रति क्विंटल
धान 3284
मक्का 2975
कपास 10767
मूंग 11555
उड़द 9385
अरहर 9450
मूंगफली 8610

24 फसलों पर घोषित की जाती है एमएसपी

केंद्र सरकार वर्तमान में 24 फसलों पर एमएसपी घोषित करती है। इनमें सात अनाज (धान, गेहूं, जौ, ज्वार, बाजरा, मक्का और रागी) शामिल हैं जबकि पांच दालें (चना, अरहर, मूंग, उड़द और मसूर), आठ तिलहन (मूंगफली, रेपसीड/सरसों, तोरिया, सोयाबीन, सूरजमुखी, तिल, कुसुम के बीज और नीगर के बीज) के अलावा खोपरा, कच्चा कपास, कच्चा जूट और वर्जिनिया फ्लू तंबाकू शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed