फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Bhagwant Mann said women will be given monthly allowance soon

सीएम भगवंत मान का बड़ा एलान: मुफ्त बिजली की गारंटी के बाद महिलाओं को 1000 रुपये मासिक भत्ता का वादा करेंगे पूरा

Wed, 29 Jun 2022 07:14 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 29 Jun 2022 07:14 PM IST
सार

सीएम भगवंत मान ने कहा कि जिस तरह तीन माह में मुफ्त बिजली की गारंटी को पूरा किया गया, उसी तरह से अब महिलाओं को 1000 रुपये देकर अगली गारंटी को पूरा किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार जहां अपनी गारंटियों को पूरा करने की तरफ बढ़ रही है

विज्ञापन
Punjab CM Bhagwant Mann said women will be given monthly allowance soon
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एलान किया है कि राज्य सरकार विधानसभा चुनाव से पहले जनता को दी गई गारंटियों को चरणबद्ध तरीके से पूरा कर रही है। इसी कड़ी में मुफ्त बिजली की गारंटी पूरी करने के बाद अब अगली गारंटी के रूप में पंजाब की महिलाओं को 1000 रुपये मासिक भत्ता दिया जाएगा। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री बुधवार को पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के पांचवें दिन सदन में बजट प्रस्ताव पर बहस के बाद सरकार की तरफ से जवाब दे रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि वित्तीय मामलों में वित्त मंत्री ने सरकार का रोडमैप पेश किया है। उन्होंने कहा कि पूरे सत्र के दौरान विपक्ष की ओर से महिलाओं को 1000 रुपये देने का मुद्दा उठाया जाता रहा। इस पर सीएम मान ने कहा कि इस गारंटी को लागू करने पर होने वाले खर्च और पंजाब की आय बढ़ाने की योजना बनाई जा रही है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिस तरह तीन माह में मुफ्त बिजली की गारंटी को पूरा किया गया, उसी तरह से अब महिलाओं को 1000 रुपये देकर अगली गारंटी को पूरा किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार जहां अपनी गारंटियों को पूरा करने की तरफ बढ़ रही है, वहीं पंजाब के सभी विभागों में ई-आफिस प्रणाली को भी तेजी से लागू किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने एलान किया पंजाब सरकार ने इस साल पहली बार पेपरलेस बजट पेश किया है। अब अगले सत्र तक पंजाब विधानसभा को ई-विधानसभा में तब्दील किया जाएगा। इस पर काम शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में बढ़ रहे प्रदूषण को खत्म करना सरकार के टॉप एजेंडे में है। इसके लिए पर्यावरणविद एवं राज्यसभा सांसद संत सीचेवाल जहां सदन में पंजाब की आवाज को उठा रहे हैं, वहीं पंजाब में सीचेवाल मॉडल के तहत दूषित हो चुकी नदियों को साफ किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed