फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Bhagwant Mann said now Haryana and Rajasthan are not asking for water

Punjab Flood: पटियाला पहुंचे CM भगवंत मान, बोले- अब पानी नहीं मांग रहे हरियाणा और राजस्थान

Fri, 14 Jul 2023 12:43 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/पटियाला Published by: ajay kumar Updated Fri, 14 Jul 2023 12:43 AM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह राज्य में हर पल स्थिति पर नजर रख रहे हैं और प्रभावित इलाकों में तैनात अधिकारियों से जानकारी भी हासिल कर रहे हैं। मान राज्य के बुरी तरह प्रभावित इलाकों में बचाव और राहत कामों को पूरा करने को पहल दी जा रही है।

विज्ञापन
Punjab CM Bhagwant Mann said now Haryana and Rajasthan are not asking for water
पंजाब के सीएम भगवंत मान। - फोटो : Twitter: Bhagwant Mann

विस्तार

पटियाला जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हरियाणा हमेशा पंजाब से पानी की मांग करता रहा है। मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा हुआ है। राजस्थान भी पंजाब के पानी में हिस्सा मांगता है। हिमाचल प्रदेश पंजाब में पहुंच रहे पानी पर रॉयल्टी मांग रहा है। उन्होंने कहा  ‘हिस्सा मांगने को सभी हैं लेकिन डूबने के लिए अकेला पंजाब।’

विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि अब हरियाणा और राजस्थान पानी लेने से इन्कार कर रहे हैं। पंजाब भी अब अतिरिक्त पानी अपने पास रखने को तैयार नहीं है। अतिरिक्त पानी का पंजाब की तरफ बहाव है, जिससे पंजाब का बड़ा नुकसान हो रहा है। हैरानी की बात है कि अब यही राज्य पंजाब से अपने हिस्से का पानी लेने पर पूरी तरह चुप हैं और फालतू पानी हमारी तरफ भेज रहे हैं। 
विज्ञापन


हिमाचल में हिम्मत है तो अपना पानी रोक ले। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह राज्य में हर पल स्थिति पर नजर रख रहे हैं और प्रभावित इलाकों में तैनात अधिकारियों से जानकारी भी हासिल कर रहे हैं। मान राज्य के बुरी तरह प्रभावित इलाकों में बचाव और राहत कामों को पूरा करने को पहल दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में बारिश कम हुई है लेकिन पहाड़ों से बहुत सारा पानी नीचे आया है। मान ने कहा कि पंजाबियों को हर कठिनाई में चढ़दी-कला में रहने की बख्शीश हासिल है, इसी कारण वे सदियों से कायम हैं। इस मुश्किल घड़ी में पंजाबियों ने एक-दूसरे की मदद करके भाईचारे और सद्भावना की मिसाल प्रकट की है।

केंद्र मदद करे तो ठीक, राज्य खुद प्रबंध कर लेगाः मान

मुख्यमंत्री ने बताया कि जो लोग डींगे हांक रहे हैं कि केंद्र ने 218 करोड़ रुपये जारी किए हैं, उन्हें याद रखना चाहिए कि यह फंड बीती 10 जुलाई को जारी किया गया था। राज्य सरकार यह रकम 72 घंटों में खर्च नहीं कर सकती क्योंकि नुकसान को कम से कम रखने के लिए सरकार ने पहले ही जरूरी प्रयास किए थे। मान ने कहा कि घग्गर की सफाई भी राज्य के बाकी सेम-नालों की तरह अच्छी तरह की गई थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य केंद्र सरकार से वित्तीय सहायता की भीख नहीं मांगेगा लेकिन केंद्र को बाढ़ से हुए नुकसान की रिपोर्ट जरूर भेजेगा। बाढ़ के कारण राज्य में भारी नुकसान हुआ है और आने वाले दिनों में इसका मूल्यांकन किया जाएगा। भगवंत मान ने कहा कि यदि केंद्र राज्य की मदद करेगा तो ठीक, नहीं तो राज्य खुद इसका प्रबंध करने के समर्थ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed