फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Bhagwant Mann said Gujarat exit poll will prove wrong

Punjab: भगवंत मान बोले- गुजरात का एग्जिट पोल गलत साबित होगा, सरकार आम आदमी पार्टी की बनेगी

Wed, 07 Dec 2022 11:26 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 07 Dec 2022 11:26 PM IST
सार

दिल्ली एमसीडी चुनाव में कुल 250 सीटों में से आम आदमी पार्टी ने बहुमत से काफी ज्यादा 134 सीटों पर, भारतीय जनता पार्टी ने 104 और कांग्रेस पार्टी ने 9 सीटों पर जीत दर्ज की है।

विज्ञापन
Punjab CM Bhagwant Mann said Gujarat exit poll will prove wrong
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान। - फोटो : फाइल

विस्तार

दिल्ली महानगर पालिका (एमसीडी) चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) की शानदार जीत पर पंजाब के पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। जीत की खबर सुनते ही आप कार्यकर्ता चंडीगढ़ पार्टी मुख्यालय सेक्टर-39 में इकट्ठे हो गए और लड्डू खिलाकर एक-दूसरे को जीत की शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन


वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली में कहा कि 15 साल बाद दिल्ली एमसीडी चुनाव में जनता की जीत हुई है। उन्होंने कहा कि गुजरात का एग्जिट पोल गलत साबित होगा और यहां भी आम आदमी पार्टी अपनी सरकार बनाएगी। इधर, पंजाब के कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा, चेतन सिंह जौड़ामाजरा, लालचंद कटारूचक्क, हरभजन सिंह ईटीओ और लालजीत भुल्लर ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ ढोल-नगाड़े बजाकर जश्न मनाया और जीत की खुशी साझा की। 
विज्ञापन


आप नेताओं ने कहा कि पूरे देश के लोग आम आदमी पार्टी को पसंद कर रहे हैं। भाजपा-कांग्रेस की राजनीति से देश के लोग अब तंग हो चुके हैं। लोग अब बदलाव के लिए आम आदमी पार्टी को विकल्प के तौर पर देख रहे हैं इसीलिए चुनाव दर चुनाव आम आदमी पार्टी लगातार बड़ी जीत दर्ज कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली एमसीडी चुनाव में कुल 250 सीटों में से आम आदमी पार्टी ने बहुमत से काफी ज्यादा 134 सीटों पर, भारतीय जनता पार्टी ने 104 और कांग्रेस पार्टी ने 9 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, 3 निर्दलीय प्रत्याशियों को भी जीत हासिल हुई है। बहुमत के लिए 126 सीटों की जरूरत है। वोट शेयर के मामले में आम आदमी पार्टी सबसे ऊपर रही।


2017 चुनाव के 26 प्रतिशत के मुकाबले पार्टी को करीब 16% ज्यादा वोट मिले। आप को 42 प्रतिशत, भाजपा को 39 और कांग्रेस को 12 प्रतिशत लोगों ने वोट दिया। आप नेताओं ने कहा कि पिछले चुनाव के मुकाबले भाजपा को इस बार करीब 80 सीटों का नुकसान हुआ है। पिछली बार भाजपा ने जहां 181 जीतकर अपना मेयर बनाया था। वहीं इस बार उसे सिर्फ 104 सीटें ही मिलीं। कांग्रेस पार्टी इस बार दहाई अंक को भी नहीं छू सकी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed