{"_id":"63cab0015b044f71ec769c4b","slug":"punjab-cm-bhagwant-mann-said-corrupt-will-not-be-spared-at-any-cost-2023-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: सबका नंबर आएगा... भ्रष्टाचारियों को नहीं बख्शेंगे, चाहे भाजपा में जाएं या कांग्रेस में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: सबका नंबर आएगा... भ्रष्टाचारियों को नहीं बख्शेंगे, चाहे भाजपा में जाएं या कांग्रेस में
Fri, 20 Jan 2023 08:49 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 20 Jan 2023 08:49 PM IST
सार
रैली के दौरान पीटीआई अध्यापकों की नारेबाजी के जवाब में भगवंत मान ने कहा कि राज्य के सभी स्कूलों की स्थिति में सुधार किया जा रहा है और बहुत जल्द ही पीटीआई अध्यापकों को स्कूलों में नियुक्त किया जाएगा। इसके अलावा पंजाब में शीघ्र ही मोहल्ला क्लीनिकों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
पंजाब के सीएम भगवंत मान।
- फोटो : @BhagwantMann
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब को लूटने वाले मंत्रियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। चाहे वह भाजपा में शामिल हो या कांग्रेस में। सभी भ्रष्ट मंत्रियों का नंबर आएगा। उन्होंने कहा कि कुछ भ्रष्ट मंत्री जेल में हैं जबकि कुछ और मंत्रियों के कार्यकाल में हुए घोटालों की जांच चल रही है।
विज्ञापन
मान शुक्रवार को अबोहर की नई अनाज मंडी में मुआवजा राशि के चेक वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा, लंबी के विधायक गुरमीत सिंह खुडिया, जलालाबाद के विधायक गोल्डी कंबोज, फाजिल्का के विधायक नरेंद्र सिंह सवना, अबोहर के हलका प्रभारी कुलदीप दीप कंबोज व बल्लुआना के विधायक अमनदीप सिंह गोल्डी मुसाफिर भी मंच पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
सीएम मान ने कहा कि हमारी सरकार लोगों की सेवा के लिए है। पहले दिन से ही चुनावी वादों को पूरा कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों ने पंजाब का खजाना लूटकर राजकोष खाली कर दिया और ऐसे कई भ्रष्ट मंत्री जेल की हवा खा रहे हैं और कई मंत्री निकट भविष्य में जेल जाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का प्रयास है कि अधिक से अधिक युवाओं की बेरोजगारी पर लगाम लगाई जाए। इसके लिए हर क्षेत्र में नए कारखाने स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
रैली के दौरान पीटीआई अध्यापकों की नारेबाजी के जवाब में भगवंत मान ने कहा कि राज्य के सभी स्कूलों की स्थिति में सुधार किया जा रहा है और बहुत जल्द ही पीटीआई अध्यापकों को स्कूलों में नियुक्त किया जाएगा। इसके अलावा पंजाब में शीघ्र ही मोहल्ला क्लीनिकों की संख्या बढ़ाई जाएगी। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि मात्र 11 माह के कार्यकाल में सरकार ने कई वादे पूरे कर दिए। सीएम मान ने कहा कि पिछली सरकारों ने किसानों के मुआवजे की ओर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया, जबकि नीयत साफ हो तो कोई भी कार्य करना मुश्किल नहीं है। आप सरकार ने 600 यूनिट बिजली माफ कर पंजाब के लोगों को भारी राहत दी है।
उन्होंने वर्ष 2020 में खराब हुई नरमा कपास की फसलों व अधिक बरसात से क्षतिग्रस्त मकानों की मुआवजा राशि वितरित की। चेक लेने वालों में किसान कर्मजीत सिंह, प्रीतम सिंह किकरखेड़ा, बाज सिंह, शिंगारा सिंह समेत कई लाभार्थी शामिल थे। इस मौके पर हलका बल्लुआना के विधायक गोल्डी मुसाफिर ने हल्का बल्लुआना को सबडिवीजन बनाने की मांग की। इस पर सीएम ने शीघ्र ही ध्यान देने का आश्वासन दिया।