फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Punjab CM Bhagwant Mann launch Hope Initiative-pray, pledge play today in Amritsar all update news

Punjab: अमृतसर से शुरू हुआ पंजाब को नशा मुक्त बनाने का अभियान, सीएम मान संग 35 हजार बच्चों ने की अरदास

Wed, 18 Oct 2023 12:29 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 18 Oct 2023 12:29 PM IST
सार

सीएम मान ने ट्वीट किया-समाज की भागीदारी के बिना नशा मुक्त समाज का निर्माण संभव नहीं है...आज हम श्री अमृतसर साहिब में नशा मुक्त पंजाब अभियान शुरू करने जा रहे हैं, जिसके तहत सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में संयुक्त प्रार्थना की जाएगी।

विज्ञापन
Punjab CM Bhagwant Mann launch Hope Initiative-pray, pledge play today in Amritsar all update news
पंजाब को नशा मुक्त बनाने का अभियान अमृतसर से शुरू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में बुधवार को 35 हजार युवाओं ने पंजाब को पूरी तरह से नशा मुक्त बनाने के लिए शपथ ली और श्री हरमंदिर साहिब में आयोजित अरदास में शामिल हुए। अरदास के दौरान पीली पगड़ी, पटका और चुन्नी पहने हजारों युवा मुख्यमंत्री के साथ शामिल हुए और वाहेगुरु से पंजाब से इस अभिशाप को उखाड़ फेंकने के उद्देश्य से शुरू किए गए पवित्र मिशन की सफलता के लिए शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने राज्य से नशे के पूर्ण उन्मूलन और युवाओं की ताकत का रचनात्मक दिशा में उपयोग करने के उद्देश्य से शुरू किए गए इस मिशन की सफलता के लिए प्रार्थना की। श्री हरमंदिर साहिब में ग्रंथी सिंह बलजीत सिंह की ओर से अरदास की गई।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Ludhiana: ट्राइडेंट ग्रुप व क्रीमका बिस्कुट कंपनी के परिसरों में आईटी की रेड जारी, टीम खंगाल रही दस्तावेज
विज्ञापन


मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि श्री हरमंदिर साहिब सदियों से मानवता के लिए हर नेक काम के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है। प्रार्थना का एकमात्र उद्देश्य राज्य में नशे के अभिशाप को समाप्त करने के लिए शुरू किए गए इस विशेष मिशन की सफलता के लिए भगवान का आशीर्वाद मांगना है। इस अभियान में बड़ी संख्या में युवाओं की उपस्थिति इस बात की गवाही देती है कि पंजाब की युवा पीढ़ी इस नेक काम के लिए राज्य सरकार का समर्थन करने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे के खिलाफ यह अपनी तरह का पहला जन आंदोलन है, जिससे राज्य में नशा संबंधी अभिशाप टूटेगा। होप पहल के तहत शुरू किए गए इस नशा विरोधी मिशन में प्रार्थना, शपथ लेना और खेल, तीन चरण की रणनीति तैयार की गई है। इस अभियान के पहले चरण के रूप में आज हजारों युवा पंजाब को नशा मुक्त बनाने की प्रार्थना में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन प्रार्थना के माध्यम से हजारों अन्य लोग भी इस अभियान से जुड़े हैं। 

मान ने कहा कि पंजाब को पूर्ण रूप से नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए ईश्वर की असीम कृपा के कारण ही यह अभियान शुरू किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली बार नशे के खिलाफ जमीनी स्तर पर अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब लोगों के सक्रिय सहयोग और समन्वय से यह खतरा पूरी तरह खत्म हो जाएगा। 

युवाओं को आना होगा आगे

सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा कि रंगला पंजाब बनाने के लिए युवाओं को आगे आना होगा। तभी हम नशा के खिलाफ निर्णायक युद्ध में विजय हासिल कर सकते हैं। युवाओं को धरती माता के सच्चे सपूत होने के नाते नशे की बुराई से दूर रहते हुए स्वस्थ जीवन जीना है। युवाओं को अपने आसपास के लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना होगा, तभी हम गतिशील और रंगला पंजाब बनाने में सफल होंगे।

मान ने कहा कि युवाओं को 'होप इनिशिएटिव' के तहत गुरुओं, पीर-फकीरों और पैगंबरों की धरती को नशा मुक्त करवाने के लिए अपना जीवन समर्पित करना होगा। नशे के खिलाफ अभियान के सुचारू संचालन के लिए राज्य सरकार के साथ युवा वर्ग सहयोग करे। राज्य को नशा मुक्त बनाने का अंतिम और निर्णायक संघर्ष का समय आ गया है। सरकार ने राज्य में नशीली दवाओं की सप्लाई लाइन पहले ही तोड़ दी है और अब नशा व नशीली दवाओं की मांग को खत्म करने पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

त्रिस्तरीय रणनीति पर चल रहा काम

मान ने कहा कि राज्य सरकार ने पंजाब में नशे को खत्म करने के लिए त्रिस्तरीय रणनीति अपनाई है। इसके तहत पंजाब में खेल संस्कृति को बढ़ावा दिया जा रहा है ताकि युवाओं की ताकत का इस्तेमाल रचनात्मक दिशा में किया जा सके। अभियान के दूसरे भाग के रूप में युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है ताकि उन्हें पंजाब के सामाजिक-आर्थिक विकास में भागीदार बनाया जा सके। 

पंजाब में हर साल 2100 नियमित पद विज्ञापित किए जा रहे हैं। इससे युवाओं को पुलिस बल में शामिल होने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। रणनीति के तीसरे भाग के रूप में पंजाब पुलिस ने राज्य में नशे के खिलाफ अभियान चलाया है, जिसके तहत तस्करों को पकड़कर सलाखों के पीछे डालने के साथ उनकी जायदाद जब्त की जा रही है।

अभियान को जमीनी स्तर पर चलाने के लिए गांव और शहर स्तर पर कमेटियां बनाई जाएंगी ताकि इसे लोगों का अभियान बनाकर राज्य को नशा मुक्त किया जा सके। सीएम मान ने गांधी ग्राउंड में गली क्रिकेट लीड की शुरुआत की। अमृतसर में करीब 40 जगहों पर इस अभियान के तहत मैच खेले जाएंगे। इस अभियान में एक हजार के करीब टीमों का पंजीकरण किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed