{"_id":"652f853496abb4657b081355","slug":"it-raid-continues-on-trident-group-and-office-of-creamca-company-in-ludhiana-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana: ट्राइडेंट ग्रुप व क्रीमिका बिस्कुट कंपनी के परिसरों में आईटी की रेड जारी, टीम खंगाल रही दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana: ट्राइडेंट ग्रुप व क्रीमिका बिस्कुट कंपनी के परिसरों में आईटी की रेड जारी, टीम खंगाल रही दस्तावेज
Wed, 18 Oct 2023 12:43 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 18 Oct 2023 12:43 PM IST
सार
जानकारी मिली है कि ट्राइडेंट ग्रुप की कुछ फर्मों में घाटा दिखाया गया है जबकि आईपीओ वाली कंपनियों में बैलेंस शीट में फायदा दिखाया गया है। इसे इन्कम टैक्स विभाग गोलमाल मान रहा है। फिलहाल ग्रुप की इकाइयों के दस्तावेज, कंप्यूटर की बारीकी से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
लुधियाना में आईटी की रेड जारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
ट्राइडेंट ग्रुप और क्रीमिका बिस्कुट कंपनी के दफ्तरों में आयकर विभाग की रेड बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रही। अधिकारियों ने ट्राइडेंट ग्रुप की बैलेंस शीट, बैंक डिटेल्स और प्रॉपर्टी के दस्तावेज खंगाले हैं। खास बात यह है कि ट्राइडेंट और क्रीमिका ग्रुप की कुछ फर्मों में घाटा दिखाया गया है, जबकि स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टेड आईपीओ वाली कंपनियों की बैलेंस शीट में फायदा दिखाया गया है। इससे आयकर विभाग के अधिकारी गोलमाल मान रहे हैं। अधिकारियों ने दोनों ग्रुपों के मालिकों व परिवार सदस्यों से भी पूछताछ की है। परिवार सदस्यों से पूछताछ के समय उनके मोबाइल ले लिए गए थे।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि ट्राइडेंट ग्रुप की कुछ फर्मों की पिछले कुछ सालों में आय में गिरावट दिखाई गई थी। ट्राइडेंट ने जून 2022 में 128 करोड़ के मुकाबले 91 करोड़ रुपये की आमदनी दिखाई है। आईपीओ से जुड़ी आईओएल ने भी इस साल अपनी इनकम में 32 फीसदी की गिरावट दिखाई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Punjab: अमृतसर से शुरू हुआ पंजाब को नशा मुक्त बनाने का अभियान, सीएम मान संग 35 हजार बच्चों ने की अरदास
विज्ञापन
कोरोना काल में आईओएल का कारोबार बेहतर दिखाया गया है, जबकि परिणाम उतने बेहतर नहीं दिखाई दिए थे। इसी तरह से क्रीमिका की आय 2023 में 2022 से बेहतर दिखाई गई है। आयकर विभाग कंपनी की बैलेंस शीट, निवेश और बड़ी ट्रांजेक्शन को खंगाल रहा है। क्रीमिका कंपनी की फैक्टरी में भी जांच जारी है।