फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Bhagwant Mann hit back at Rahul Gandhi

Punjab News: राहुल गांधी पर भगवंत मान का पलटवार, कहा- हमें CM जनता ने चुना, चन्नी को आपने

Tue, 17 Jan 2023 12:30 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 17 Jan 2023 12:30 AM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि अधूरी जानकारी हमेशा खतरनाक होती है। कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों को कठपुतलियों की तरह नचाकर लोकतंत्र को बड़ा नुकसान पहुंचाया गया है। राहुल गांधी ने खुद कैप्टन अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री के पद से हटाकर उन्हें जलील किया था।

विज्ञापन
Punjab CM Bhagwant Mann hit back at Rahul Gandhi
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान। - फोटो : @BhagwantMann (फाइल फोटो)

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि हमें नसीहत देने से पहले उन्हें अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। राहुल को लोकतंत्र या लोकतांत्रिक मर्यादा के बारे में बोलने का नैतिक अधिकार नहीं है। मान ने कहा कि उन्हें पंजाब के लोगों ने मुख्यमंत्री चुना है, जबकि चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम राहुल ने बनाया था।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि अधूरी जानकारी हमेशा खतरनाक होती है। कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों को कठपुतलियों की तरह नचाकर लोकतंत्र को बड़ा नुकसान पहुंचाया गया है। राहुल गांधी ने खुद कैप्टन अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री के पद से हटाकर उन्हें जलील किया था।
विज्ञापन


यह भी दुखांत है कि मौजूदा राज्य कांग्रेस के प्रधान को चल रही यात्रा के दौरान धक्के मारकर बेइज्जत किया जा रहा है, जोकि वास्तव में मीडिया में सुर्खियां बटोरने के लिए हैं। भगवंत मान ने कहा कि कांग्रेस नेता भूल गए हैं कि उनके परिवार के हाथ देश में लोकतंत्र के कत्ल से रंगे हैं और लोग उनको इस गुनाह के लिए कभी माफ नहीं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed