फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab cm Bhagwant Mann handed over check of one crore rupees to family of Agniveer Amritpal Singh

Mansa: अग्निवीर शहीद अमृतपाल सिंह के घर पहुंचे सीएम भगवंत मान, परिवार को सौंपा एक करोड़ का चेक

Mon, 16 Oct 2023 03:51 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 16 Oct 2023 03:51 PM IST
सार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सोमवार को मानसा के गांव कोटली कलां के 19 साल के अग्निवीर शहीद अमृतपाल सिंह के घर पहुंचे और परिवार से सांत्वना जताई। सीएम ने परिवार को एक करोड़ रुपये का चेक भी सौंपा।
 

विज्ञापन
Punjab cm Bhagwant Mann handed over check of one crore rupees to family of Agniveer Amritpal Singh
शहीद अमृतपाल के परिवार से मिले सीएम भगवंत मान। - फोटो : ANI

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सोमवार को मानसा के गांव कोटली कलां के 19 साल के अग्निवीर शहीद अमृतपाल सिंह के घर पहुंचे और परिवार से सांत्वना जताई। सीएम ने परिवार को एक करोड़ रुपये का चेक भी सौंपा।
विज्ञापन

 

11 अक्तूबर को गई थी जान
अमृतपाल सिंह 10 दिसंबर 2022 को भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। 11 अक्तूबर को गोली लगने से बलिदान दिया। शहीद अमृतपाल सिंह की बहन कनाडा में रहती हैं। पिता गुरदीप सिंह ने कहा कि अमृतपाल ने अपनी भतीजी की शादी के लिए छुट्टी ली थी। कनाडा में रहने वाली बहन और अमृतपाल सिंह एक साथ घर आने वाले थे।

सेना के गॉर्ड ऑफ ऑनर न देने पर उठा था विवाद
अमृतपाल सिंह के शुक्रवार को हुए अंतिम संस्कार के दौरान सेना की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर नहीं दिए जाने पर पंजाब के विपक्षी दलों ने दुख जताया है। हालांकि सेना ने बयान जारी कर अमृतपाल की मौत सर्विस राइफल से लगी गोली से होना बताया है। ऐसे में मौजूदा नीति के अनुसार गार्ड ऑफ ऑनर नहीं देने की बात कही है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी कहा कि उनकी सरकार इस मामले पर केंद्र के समक्ष कड़ी आपत्ति जताएगी। मान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में आगे कहा कि अमृतपाल की शहादत के संबंध में सेना की जो भी नीति हो, लेकिन उनकी सरकार की नीति शहीद के लिए वही रहेगी और राज्य की नीति के अनुसार सैनिक के परिवार को 1 करोड़ रुपये की सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अमृतपाल सिंह देश के शहीद हैं।
विज्ञापन

शहीद परविंदर के घर पहुंचे सीएम
सीएम भगवंत मान सोमवार को सुनाम के गांव छाजली के शहीद परविंदर सिंह के घर पहुंचे। उनके साथ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा भी थे। इस दौरान सीएम ने गांव में शहीद परविंदर की प्रतिमा लगाने की घोषणा की। साथ ही अग्निवीर जवानों को लेकर केंद्र की नीतियों पर सवाल उठाए।



सीएम ने कहा कि शहीदों के परिवारों को संभालने की जिम्मेदारी को वे निष्ठा से निभाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र ने नौकरी नहीं दी तो पंजाब सरकार शहीद परविंदर सिंह की पत्नी को सरकारी नौकरी देगी। सीएम ने शहीद के परिवार को एक करोड़ का चेक भी सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed