फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Bhagwant Mann give appointment letters to 518 youth

Punjab News: सीएम भगवंत मान ने 518 नौजवानों को सौंपे नियुक्ति पत्र, पूर्ववर्ती सरकारों पर साधा निशाना

Thu, 01 Feb 2024 10:30 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 01 Feb 2024 10:30 AM IST
सार

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने गुरुवार को 518 नौजवानों को नियुक्ति पत्र सौंपे। उन्होंने कहा कि नौजवानों को मेरिट के आधार पर नौकरियां मिल रही हैं। अब तक 40 हजार युवाओं को नौकरी दी जा चुकी है। पूरी भर्ती प्रक्रिया पुख्ता इंतजाम के साथ की गई। यही वजह है कि अभी तक किसी एक भी मामले को चुनौती नहीं दी गई। 

विज्ञापन
Punjab CM Bhagwant Mann give appointment letters to 518 youth
पंजाब के सीएम भगवंत मान। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सरकारी नौकरियां मुहैया करवाकर राज्य के नौजवानों को समर्थ बनाने का अपना मिशन जारी रखते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरुवार को शिक्षा, उच्च शिक्षा, वित्त, सहकारिता, बिजली और अन्य विभागों में भर्ती के लिए 518 नौजवानों को नियुक्ति पत्र सौंपे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि विभागों में खाली पड़े सभी पदों पर जल्दी से जल्दी भर्ती की जा रही है। इस समूची भर्ती प्रक्रिया के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं, जिस कारण 40 हजार से अधिक युवाओं की हुई इस भर्ती में से किसी एक को भी अदालत में चुनौती नहीं मिली है। पंजाब सरकार के लिए यह गौरव की बात है कि इन नौजवानों को पूरी मेरिट के आधार पर सरकारी नौकरियां मिलीं हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह सांसद के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान भी गैर-कानूनी ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ जोरदार ढंग से आवाज उठाते रहे हैं। जबसे हमारी सरकार ने कार्यकाल संभाला है, तब से लोगों के साथ ठगी करने और मानव तस्करी में शामिल गैर-कानूनी ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। ऐसे ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ राज्य सरकार ने बड़ी जागरुकता मुहिम चलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मान ने यह भी कहा कि प्रवास एक्ट में भी जरूरी संशोधन किए गए हैं, जिससे ऐसे ट्रैवल एजेंटों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। मुख्यमंत्री ने पुरानी सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि इन नेताओं ने अपने सरकारी पदों का दुरपयोग करते हुए काफी दौलत इकट्ठी करके अपने लिए महलनुमा घर बनाए हैं। उन्होंने कहा कि इन घरों की दीवारें तो ऊंची हैं लेकिन दरवाजे आम लोगों के लिए हमेशा बंद ही रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed