{"_id":"655e04fe70157d989e012786","slug":"punjab-cm-bhagwant-mann-gave-advice-to-farmers-who-protesting-on-highway-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: भगवंत मान बोले- सड़क रोककर परेशान न करें किसान यूनियन, अन्यथा लोग उनके खिलाफ खड़े हो जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: भगवंत मान बोले- सड़क रोककर परेशान न करें किसान यूनियन, अन्यथा लोग उनके खिलाफ खड़े हो जाएंगे
Wed, 22 Nov 2023 07:15 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 22 Nov 2023 07:15 PM IST
सार
भगवंत मान ने कहा कि किसान यूनियनों ने सड़कें रोककर आम लोगों को परेशान करके गैर-जिम्मेदाराना रवैया अपनाया है जो अनुचित है। उन्होंने किसान यूनियनों को सचेत करते हुए कहा कि अगर यूनियनों का यही रवैया रहा तो वह दिन दूर नहीं, जब आपको धरने के लिए आदमी नहीं मिलेंगे।
विज्ञापन
पंजाब के सीएम भगवंत मान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किसान यूनियनों से कहा कि राज्य में सड़कें रोककर आम लोगों को बिना वजह परेशान न करें। बुधवार को जारी बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान यूनियनें लोगों को अनावश्यक परेशान करने से गुरेज करें, अन्यथा लोग उनके खिलाफ खड़े हो जाएंगे।
विज्ञापन
भगवंत मान ने कहा कि अपने निजी हितों के लिए यूनियनें सड़कें रोककर लोगों को परेशान कर रही हैं। इससे लोगों का रोजमर्रा का जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है और यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने यूनियनों से अपील की है कि उनका दफ्तर, आवास, पंजाब भवन, पंजाब सिविल सचिवालय और कृषि मंत्री के दफ्तर के दरवाजे बातचीत के लिए हमेशा खुले हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान यूनियनों ने सड़कें रोककर आम लोगों को परेशान करके गैर-जिम्मेदाराना रवैया अपनाया है जो अनुचित है। उन्होंने किसान यूनियनों को सचेत करते हुए कहा कि अगर यूनियनों का यही रवैया रहा तो वह दिन दूर नहीं, जब आपको धरने के लिए आदमी नहीं मिलेंगे।
विज्ञापन
मान ने कहा कि यूनियनों को आम व्यक्ति की भावनाओं का अहसास होना चाहिए और ऐसे हथकंडों से लोगों को परेशान नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने दोहराया कि समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए उनके दरवाजे हमेशा खुले हैं, इसलिए किसान यूनियनें लोगों के लिए परेशानी खड़ी करने के बजाय सरकार के साथ बातचीत का रास्ता अपनाएं।