फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab cm Bhagwant Mann comments on meeting of Shiromani Gurdwara Parbandhak Committee

Punjab: एसजीपीसी की बैठक को भगवंत मान ने बताया खानापूर्ति, कहा-बादलों का तय फैसला पढ़ा जाएगा

Mon, 26 Jun 2023 08:24 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 26 Jun 2023 08:24 AM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि सिखों की प्रमुख संस्था अब अपने आकाओं के हाथों की कठपुतली बनकर रह गई है। एसजीपीसी की मीटिंग केवल एक ढोंग है क्योंकि अकाली लीडरशिप की तरफ से पहले ही इस संबंध में फैसला किया जा चुका है।

विज्ञापन
Punjab cm Bhagwant Mann comments on meeting of Shiromani Gurdwara Parbandhak Committee
सीएम भगवंत मान और सुखबीर बादल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) आज अपने आकाओं के निर्देशों के अनुसार, पहले से तय किए गए फैसले का एलान करेगी।
विज्ञापन


रविवार को जारी एक बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि सिखों की प्रमुख संस्था अब अपने आकाओं के हाथों की कठपुतली बनकर रह गई है। एसजीपीसी की मीटिंग केवल एक ढोंग है क्योंकि अकाली लीडरशिप की तरफ से पहले ही इस संबंध में फैसला किया जा चुका है। भगवंत मान ने कहा कि फैसला हो चुका है और एलान सिर्फ दिखावे के लिए है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Punjab Weather Update: अगले चार दिन पंजाब में भारी बारिश की चेतावनी, यलो अलर्ट, चलेंगी तेज हवाएं
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एसजीपीसी के प्रधान को पहले ही अकाली दल के दफ्तर में तलब किया जा चुका है। मीटिंग में उपस्थित अकाली नेता मलूका, चंदूमाजरा, भूंदड़, चीमा, गाबड़िया और अन्य की तरफ से प्रधान को सिर्फ बादल परिवार के फैसले से अवगत करवाया गया।

भगवंत मान ने कहा कि यह नेता सिख गुरुद्वारा संशोधन बिल 2023 के विरोध संबंधी बादल परिवार के फैसले से प्रधान को अवगत करवा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फैसला बादल परिवार की तरफ से ही तय किया और सुनाया जा चुका है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed